Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पॉलिसी धारक से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एनसीआर से दो महिलाओं सहित तीन अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी के मामले में दो महिलाओं सहित गैंग के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया हैं। गैंग द्वारा बीमा पाॅलिसी की मैच्योरिटी का लाभ देने के नाम पर पॉलिसी धारक से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।हरियाणा पुलिस के क प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भिवानी जिले की एक पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। गिरोह ने बहल के नूनसर निवासी राम निवास को परिवार की बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी का लाभ देने का झांसा देकर 24 लाख रुपये की ठगी की गई, जो पीड़ित ने वर्ष 2018 में ली थी।
अरेस्ट आरोपितों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी अंशु, भरतपुर (राजस्थान) की सौम्या और नोएडा (उत्तर प्रदेश) के आशुतोष के रूप में हुई है। दोनों आरोपित महिलाओं को दिल्ली से अरेस्ट किया गया, जबकि एक अन्य आरोपित को नोएडा के सूरजपुर से अरेस्ट किया गया।अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य स्वयं को बीमा कंपनी के कर्मचारी बताते हुए फोन पर पीड़ित से बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी का लाभ देने को झांसा देकर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपित आशुतोष के बैंक खाते में फर्जी तरीके से ट्रांसफर किए गए पैसे आते थे। इसके बाद वह अपना कमीशन रखता था और बचा हुआ पैसा गिरोह के अन्य सदस्यों को ट्रांसफर करता था। मामले में गहन पूछताछ जारी है। वहीं, मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

भारत अंतरराष्ट्रीय फल-फूल, सब्जियां एवं डेयरी उत्पाद टर्मिनल इसी वर्ष अगस्त में शुरू कर दिया जाएगा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल   

Ajit Sinha

एनआईटी अपराध शाखा की टीम पर लगा हैं दिल के मरीज को धक्का देकर मारने का गंभीर आरोप, पुलिस ने आरोप को गलत बताया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ने अलावलपुर पुलिस चौकी में तैनात एक पुलिस कर्मी को 10000 रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x