Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस ने 24 लाख की चोरी के मामले का किया पर्दाफाश , 15 लाख रुपये नकदी व जेवरात बरामद, 3 अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने 24 लाख रुपये की चोरी की घटना के 5  दिन बाद ही 3 आरोपितों  को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 15 लाख रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जो आरोपितों ने कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में एक मकान से चोरी किए  थे। पुलिस ने चोरी की गई 10 लाख रुपये नकदी के अलावा, आरोपितों  से 6.5 तोला सोने के आभूषण, लगभग 20 तोला चांदी के आभूषण और तीन एलईडी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस को इस संबंध में एक व्यक्ति से 24 लाख नकदी व आभूषण चोरी होने की शिकायत मिली थी।गिरफ्तार आरोपितों  की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अमित उर्फ गोल्डी, पिपली निवासी नीरज उर्फ मोनू और थानेसर क्षेत्र के अवतार उर्फ काला के रूप में हुई है।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपित  शाहाबाद और थानेसर इलाके में चोरी की 9 वारदातें में शामिल पाए गए हैं। इनके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। साथ ही मुख्य आरोपी अमित के नाम पुलिस से भागनेे का रिकॉर्ड में भी पीओ का मामला दर्ज है। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related posts

पलक गुलिया ने बढ़ाया क्षेत्र, प्रदेश व देश का मान-सम्मान: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

 दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन श्रीवास्तव ने दिल्ली में हिंसा के लिए उकसाने वाले दो किसान नेताओं के वीडियो जारी किए हैं -देखें

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सिख समाज के 300 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x