Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली ब्रेकिंग: विभिन्न देशों के नकली वीजा और पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश , 6 को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो अलग-अलग देशों की नकली पासपोर्ट और वीजा तैयार करने का काम करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के छह आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम संजीव कुमार, निवासी 27 ए, टावर एन्क्लेव, वडाला चौक, जालंधर, पंजाब, लखविंदर सिंह, निवासी बी-291, भूतल, गली नंबर 3, मजलिस पार्क, नई दिल्ली, मूल निवासी ग्राम बख्शीवाला, राजपुरा, पटियाला पंजाब, राजवीर सिंह उर्फ़ रवि, निवासी ग्राम बरियार, पीएस कुम्हान, जिला गुरदासपुर, पंजाब, वर्तमान निवासी प्लॉट नंबर 71 दूसरी मंजिल ओम विहार उत्तम नगर नई दिल्ली, अनिल पॉल, निवासी एस-678, तीसरी मंजिल, स्कूल ब्लॉक, शकरपुर, दिल्ली, दुष्यंत उर्फ़ विक्की, निवासी सी-41, गणेश चौक, पांडव नगर, नई दिल्ली व राजकुमार (आयु:-29 वर्ष),निवासी 176, महात्मा गांधी शिविर, पटपड़गंज , दिल्ली-91 हैं। पुलिस ने इनके सभी के कब्जे से 225 पासपोर्ट , विभिन्न देशों के नकली वीजा स्टिकर और इलेक्ट्रॉनिक मशीनों / वस्तुओं सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री और स्कूल ब्लॉक, शकरपुर, दिल्ली स्थित उनके कार्यालय से बरामद किए हैं।

Related posts

फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए से ऑनलाईन शराब बेचने के नाम पर धोखे से ठगी करने वाले 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

जीएसटी 2.5 लाख रुपए रिश्वत केस में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी: जीएसटी इंस्पेक्टर नरेश कुमार एसीबी के हत्थे चढ़े।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: प्रियंका गांधी ने अपने सम्बोधन में क्या कहा, सुनिए उन्हीं की जुबानी लाइव वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x