Athrav – Online News Portal
नोएडा

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना के तर्ज प्रचार-प्रसार के लिए निकले सपा-रालोद प्रत्याशी अवतार भड़ाना, तो वीडियो हो गया वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना ऐसा ही कुछ हाल है जेवर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे सपा-रालोद प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना का… अभी मतदान हुआ भी नहीं है कि अवतार सिंह भड़ाना ने अपनी विजय बारात निकाल डाली जिस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपने प्रचार के लिए किया गया स्टंट सपा-रालोद प्रत्याशी के लिए  भारी पड  सकता है क्योकि वायरल हो रहे इस वीडियो में चुनाव आयोग के नियम और कोविड प्रोटोकॉल की जमके धज्जियां उड़ाई गई हैं. अन्य राजनीतिक दलों इसकी शिकायत चुनाव आयोग के अधिकारियों से की है। 
 
ढोल नगाड़े और तेज आवाज में डीजे के पीछे चलती ये बग्गी उसके ऊपर बैठा ये शख्स न कोई दूल्हा है और उसके साथ जश्न मनाते संग चल रहे ये सैकड़ो लोग बाराती. ये दूल्हे के भेष जेवर विधानसभा से सपा-आरएलडी का प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना है। जोकि अपने प्रचार-प्रसार के लिए एक अलग तरीका अपना रहे है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये वीडियो आज रविवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे का है जब अवतार सिंह भड़ाना जेवर विधानसभा के एक गांव में अपना प्रचार-प्रसार करने गए थे।

जैसे जैसे चुनावो की तारीख पास आती जा रहा है प्रत्याशी वोटरों को लुभाने और प्रचार-प्रसार के लिए अलग अलग पैंतरे और तरीके अपना रहे है। सपा-आरएलडी का प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना अंदाज ही निराला है वे कभी घोडियो को नचाते है कभी भेष बदल कर दूल्हा बन अपनी बारात निकालने लगते है. जिन्हें देखकर आपको लगेगा कि गांव में किसी की बारात चढ़ रही है। वीडियो में आप देख सकते है कैसे कही पर कोई चुनाव आयोग के नियमो और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अन्य राजनीतिक दलों इसकी शिकायत चुनाव आयोग के अधिकारियों से की है.

Related posts

चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रपति वीरता पदक के बाद अब यूपी पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में झटके चार मेडल

Ajit Sinha

कांग्रेस की महिला जिला उपाध्यक्ष ने पार्टी के दो पदाधिकारियो पर अश्लील बातचीत, गाली गलौज देने पर कराया केस दर्ज

Ajit Sinha

चक्रवती तूफान से दीवार ढ़ही, कीर्तन कर रही 10 महिलाएं ,बच्चे मलबे में दबे, अस्पताल भर्ती कराया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x