Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:सीएम फ्लाइंग ने किया सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश, 3 आयशर गाड़ियों पर एक ही नंबर का किया जाता इस्तेमाल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने आज एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया हैं जो तीन आयशर गाड़ियों पर एक ही नंबर इस्तेमाल, गलत तरीके से माल ढ़ोने का कार्य करता था। ये तीनों गाड़ियां गांव रसूल पुर चौक,नजदीक पलवल स्थित लेदर कंपनी के प्रांगण में खड़ी थी। वह एक ही लाइन में। इन गाड़ियों के मालिक का नाम महेंद्र पुत्र रतिराम, निवासी गांव चांदहट, जिला पलवल हैं। शहर पलवल थाना पुलिस ने आरोपित गाड़ी मालिक महेंद्र खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया हैं।
डीएसपी मनीष सहगल ने एक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर जगदीश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह , राजेंद्र व हेड कांस्टेबल को शामिल किया गया। आज गठित की गई टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तो देखा किगांव रसूलपुर चौक, पलवल के नजदीक एक लेदर फैक्टरी ग्राउंड में तीन गाड़िया खड़ी है, जिनका मार्का आईशर केंटर हैं, लेकिन उनपर एक ही तरह की रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी हुई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ मौका पर जाकर चैक किया तो आईशर केंटर की तीनों गाड़ियों पर HR 73A-6689 की रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी हुई मिली। वहाँ मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की गई जिसने तीनो गाड़ियों का स्वयं को मालिक बताया व अपना नाम महेन्द्र पुत्र रतिराम निवासी गांव चांदहट, जिला पलवल बतलाया। इन गाड़ियों पर एक ही तरह की नम्बर प्लेटों के सम्बंध में पड़ताल करने के लिए आरटीए विभाग, पलवल से पड़ताल कराई गई। पड़ताल पर पाया कि चेसिस नम्बर MC2B7ERC0HA360323 का रजिस्ट्रेशन नम्बर HR 73A-6689 है, लेकिन दो अन्य गाड़ियों जिनका चेसिस नम्बर तो अलग है लेकिन उनपर भी नम्बर प्लेट HR73A-6689 की लगी हुई है तथा इन दोनों गाड़ियों का टैक्स, इंश्योरेंस, फिटनेस व पॉल्यूशन की वैद्यता खत्म हो चुकी है। लेकिन वाहन मालिक द्वारा किसी गलत प्रकार के आयात निर्यात व अन्य किसी गलत कार्य के लिए इन दो अन्य वाहनों पर भी फर्जी नम्बर प्लेट लगाईं हुई हैं । इस मामले में शहर पलवल थाने में गाड़ी मालिक महेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं , और आरोपित महेंद्र को लिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद :यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला ने एक सड़क का शिलान्याश किया,लोगों ने उनका किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत ने किया पूर्व डीजीपी डॉ. के पी सिंह द्वारा कानूनी प्रावधानों पर लिखित तीन पुस्तकों का विमोचन।

Ajit Sinha

पांच अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस की विदेशियों सेल/एनडब्ल्यूडी ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x