Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम: सेक्टर- 15 मैं फ्री कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन  – डॉ सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गुड़गांव ने 15 सेक्टर- पार्ट- 2 कम्युनिटी सेंटर मैं फ्री कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया. 15 सेक्टर के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से 240 डोज का रजिस्ट्रेशन हुआ. दोनों कोविशील्ड और को वैक्सीन की डोज लगाई गई. डॉ. वंदना नरूला संयोजक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गुड़गांव ने कहा जिला स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि आगामी 10 फरवरी से पहले ज्यादा से ज्यादा गुड़गांव वासियों का कोविड टीकाकरण पूरा हो. 

डॉ. सारिका वर्मा आईएमए गुड़गांव सचिव ने कहा हमारा प्रयास है की सभी 15 से 18 साल के बच्चों के दोनों डोस, सभी स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष के ऊपर लोगों को बूस्टर या प्रिकॉशनरी डोस जल्द लग जाए. 15 सेक्टर- पार्ट -2 के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रेसिडेंट अमीर सिंह यादव, वाईस प्रेजिडेंट विनोद शर्मा , जनरल सेक्रेटरी अरुण बंसल, एग्जीक्यूटिव मेंबर  पी सी वर्मा, अविनाश कक्कड़, बी पी अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजय नरूला ने पूरा समय देकर कैंप के आयोजन में सहयोग दिया। डॉ सारिका ने बताया सोमवार 7 फरवरी को ऐसा ही फ्री कैंप कमला हॉस्पिटल पटौदी रोड मैं भी लगाया जा रहा है आई एम ए गुड़गांव और डॉक्टर्स फॉर यू के सौजन्य से. सभी गुड़गांव वासियों से निवेदन है कि जल्द से जल्द अपना कोविड टीकाकरण पूरा करें और इस जानलेवा बीमारी से बचाव रखें।

Related posts

डकैती , पिस्तौल की नोंक लूटपाट व बम्ब बनाने के एक लाख 25 हजार के एक ईनामी अपराधी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

गुड़गांव के निगम चुनाव जीतने के लिए लड़ेगी आम आदमी पार्टी -राज्यसभा सांसद, सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

कैंसर से पीडि़त लोगों का जल्द से जल्द इलाज करने के लिए राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा में आवश्यक कदम उठाए गए हैं: डा. हर्षवर्धन  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x