Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में कांग्रेस निभाएंगी अहम भूमिका : सुमित गौड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल के चुनाव प्रचार की कमान थामते हुए उत्तर प्रदेश स्थित अलीगढ़ में उनकी कौल विधानसभा क्षेत्र में जोरशोर से प्रचार कर उनके समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान सुमित गौड़ ने डोर टू डोर जनसंपर्क करके लोगों से विवेक बंसल को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नियत दोनों ही खराब है, लोगों को झूठ और बरगलाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा से आज हर वर्ग का मोहभंग हो चुका है, खासकर उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां विकास के नाम पर केवल लोगों को रोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात मिली है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो में जिस प्रकार लोगों का जनसैलाब उमड़ा, उससे साबित होता है कि जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में सरकार बनाने में कांग्रेस पार्टी अह्म भूमिका निभाएगी और जनविरोधी भाजपा सरकार का यहां से अंत सुनिश्चित है। सुमित गौड़ ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें यहां प्रचार प्रसार की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभा रहे हो और जिस प्रकार का जनसमर्थन यहां लोगों का मिल रहा है, उससे यह प्रतीत होता है कि विवेक बंसल यहां भारी मतों से विजयी होकर विधायक बनेंगे और विधानसभा में पहुंच इस क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करवाएंगे। चुनाव प्रचार के दौरान सुमित गौड़ के साथ मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता सहित फरीदाबाद के अनेकों नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता की अपील -वीडियो सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने वार्ड न. 31 ,से भाजपा प्रत्याशी शैफाली सिंगला को भारी मतों से जिताने की अपील -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रदेश सरकार अरावली का दुश्मन: विधायक ललित नागर ने लगाया आरोप, अरावली को नष्ट करने हेतु सरकार ला रही है बिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x