Athrav – Online News Portal
नोएडा

पूर्व आईपीएस के घर के बेसमेंट में बने लॉकरो के सर्च का काम पूरा, ज्वैलरी समेत 8 करोड़ 55 लाख कैश बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में पूर्व आईपीएस राम नारायण सिंह के सेक्टर-50 स्थित कोठी में आयकर विभाग की 70 घंटे से चल रही छापेमारी की कार्रवाई बुधवार शाम 7 बजे पूरी हो गई। सर्च के दौरान ज्वैलरी समेत 8 करोड़ 55 लाख कैश बरामद हुआ है। टीम ने ज्वैलरी और कैश जब्त कर लिया है। डॉक्यूमेंट दिखाने पर कुछ ज्वेलरी लौटाई भी गई है। वही सेवानिवृत्त आईपीएस आर एन सिंह के बेटे सुयश सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि जबतक आयकर विभाग अपना बयान न दे तबतक कोई खबर चढ़ा बढ़ाकर न दिखाए।
ज्वैलरी और कैश जब्त कर बक्सों मे भर कर ले जाती हुई आयकर विभाग की टीम ने तीन दिन से ज्यादा समय से सर्च का काम कर रही थी जो बुधवार शाम 7 बजे पूरी हुई है। आयकर की टीम ने करीब 14 संदिग्ध लॉकर चेक किए। चाभी न मिलने पर टीम ने चार लॉकरों को काटा। 4 लॉकरों  कैश से भरे मिले, जबकि 2 सोने-चांदी की ज्वेलरी मिली। बताया जा रहा है कि ज्वैलरी समेत 8 करोड़ 55 लाख रूपए कैश बरामद हुआ है। ये सारा पैसा और ज्वैलरी गाजियाबाद के 2 बिल्डर, दिल्ली का एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक कारोबारी का बताया जा रहा है।’मानसन कंपनी’ के लॉकर का संचालन पूर्व IPS की पत्नी करती हैं। इनके दो बेटे हैं। बिल्डिंग के बेसमेंट में गोदरेज के 650 लॉकर हैं। इनमें 4 लॉकर में 6 करोड़ की रकम मिली है। लॉकरों को खोलने के लिए स्पेशल कटर और चाबी वाले को बुलाया गया। जिसके बाद लॉकर को खोला गया। सेवानिवृत्त आईपीएस आर एन सिंह के बेटे सुयश सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि अबतक मिली संपत्ति में पूरे परिवार ने पूरा सहयोग किया है। वही आयकर विभाग की टीम नियमनुसार अपना काम  और जांच कर रही है। जबतक आयकर विभाग अपना बयान न दे तबतक कोई खबर चढ़ा बढ़ाकर न दिखाए।

Related posts

नारी निकेतन में मानसिक रूप से बीमार महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ajit Sinha

मामूली विवाद पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जमकर बेरहमी से पिटाई, घटना का विडियो सोशल पर वायरल

Ajit Sinha

चोरी की गई दो भैंस को त्वरित कार्रवाही करते हुए 18 घण्टे ढूँढ़ निकाला, दो चोर पकडे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x