Athrav – Online News Portal
नोएडा राजनीतिक राष्ट्रीय

झुग्गी-झोपड़ी में डोर-टू-डोर प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने महिलाओं की सुनी समस्या

अरविन्द उत्तम रिपोर्ट
नोएडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सेक्टर-8 झुग्गी-झोपड़ी में डोर-टू-डोर प्रचार करने पहुंची तो वहां पर पहले से ही हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद थी । प्रियंका को छोड़कर किसी ने भी मास्क नहीं पहन रखा है। कोविड प्रोटोकॉल की भी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान प्रियंका ने छोटी बच्चियों से मुलाकात कर रही हैं, साथ ही महिलाओं की समस्या को सुनी. और उनसे कहा कि प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक को वोट दो, हम सरकार बनाएंगे आपकी समस्या को दूर करेंगे और ये वादा है।

यह नजारा है नोएडा के सेक्टर- 8 में स्थित झुग्गी झोपड़ी का जहां प्रियंका गांधी डोर टू डोर प्रचार करने के लिए पहुंची इस दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. प्रियंका गांधी सेक्टर 8 में रहने वाली गीता देवी से भी मिली और उनकी समस्या सुनी. गीता देवी प्रियंका को बताया कि उनकी कॉलोनी में पानी की बड़ी दिक्कत है. किराए पर रहती हैं. प्रियंका ने गीता देवी को आश्वासन दिया और कहा कि उनके प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक को वोट दें जिससे उनकी सरकार बने और उनकी समस्याओं को हम दूर करेंगे यह वादा है.प्रियंका जिस गली से भी गुजरी उनके पीछे उनके पीछे हजारों लोगों की भीड़ चल रही थी जो नारे लगाने के साथ ही उनके ऊपर फूल भी बरसा रही थी और अपनी समस्याएं भी कह रहे थे इसी दौरान प्रियंका ने एक दिव्यांग से उसकी समस्या के बारे में पूछा और वही सड़क पर बैठकर कागज पर पेन से उसकी समस्याओं को नोट किया. ऐसे ही एक अन्य महिला ने प्रियंका से कहां की रहने के लिए घर नहीं है, रोड नहीं बना है, पानी की समस्या है बिजली भी नहीं आती है, बच्चों की पढ़ाई की समस्या हो रही है… हम आप को ही वोट देते हैं इसलिए आप हमारे समस्याओं का समाधान करें.प्रियंका के डोर टू डोर कैंपेन के दौरान चुनाव आयोग के नियमों और कोविड-19 प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ी हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ में इक्का-दुक्का लोगों ने ही पहन रखा था मास्क के पहन रखा था. इस दौरान प्रियंका जरूर मात्र में नजर आई.अब देखना है रिटर्निंग ऑफिसर क्या कार्रवाई करते है.

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली प्रथामिकता किसानों की समस्याओं को दूर करना एवं उनके हित में काम करना है-नड्डा

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल की लाल बत्ती पर लोगों से गाड़ी बंद करने की अपील बहुत सार्थक रही, बहुत शानदार चला है- उप मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में बोले सीएम नायब सैनी – संगठन की नींव कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और परिश्रम पर टिकी है.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x