Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

विश्वविद्यालय कैलेंडर से चौधरी चरण सिंह की फोटो हटाना निंदनीय, 48 घंटे में गलती हो दुरुस्त: प्रदीप देशवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/हिसार: चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार के वार्षिक कैलेंडर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की फोटो न लगाने को जेजेपी की छात्र ईकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने निंदनीय बताया है और यूनिवर्सिटी प्रशासन को गलती दुरुस्त करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम  दिया है। प्रदीप देशवाल ने कहा कि 48 घंटे के अंदर जाने या अनजाने में हुई गलती दुरुस्त कर विश्वविद्यालय कैलेंडर में चौधरी चरण सिंह की फोटो लगाई जाए और इस गलती के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा कि 48 घंटे में यह गलती दुरुस्त न होने की सूरत में इनसो विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति को छात्रों व आम जनमानस से माफी मांगनी चाहिए व वितरित हो चुके कैलेंडरों को वापिस मंगवाना चाहिए। प्रदीप देशवाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के महान किसान नेता थे, जिनके देश के किसानों के प्रति योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के नाम से स्थापित विश्वविद्यालय में ऐसा होना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर यह जान बूझ कर किया गया है तो यह ओछी मानसिकता का प्रतीक है, और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लोगों व छात्र वर्ग में चौधरी चरण सिंह के प्रति गहरी आस्था है और इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए थी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर फोरेंसिक लैब पंचकूला की मुस्तैदी से नाबालिग को ब्लैकमैल करने वाले अपराधियो को हुई कड़ी सजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बीएसपी का सफाया, पूरी जिला कार्यकारिणी जेजेपी में शामिल,इनेलो के भी कई नेताओं ने थामा जेजेपी का दामन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा राज्य परिवहन डिपो द्वारा 5 मिनी बसों को आधुनिक एंबुलेंस में तब्दील कर,सीएमओ को सौपा जायगा :

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x