Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ब्रेकिंग: गुड़गांव में जनसंपर्क अभियान शुरू,वार्ड 9 अशोक विहार में झाड़ू यात्रा निकाली- डॉ सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुड़गांव:महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अशोक विहार वार्ड नंबर 9 मैं झाडू यात्रा निकाली और गुड़गांव के लोगों से जनसंपर्क अभियान शुरू किया।डॉ. सारिका वर्मा ने बताया गांधी जी कहते थे जो बदलाव आप समाज में चाहते हैं उसी पर काम करिए।  उनकी पुण्यतिथि पर हमने गुड़गांव शासन बदलने का बीड़ा उठाया है।  हम हर वार्ड में लोगों से जुड़ कर गुड़गांव निगम में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।  कई वर्षों से गुड़गांव के लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर काम नहीं हो रहा- कॉलोनी में सड़कें टूटी है, गलियों में पानी भर जाता है ,सीवर का पानी लोगों के घर तक पहुंच जाता है। 

एक  घंटे की बारिश में पूरा गुड़गांव जलभराव से ग्रस्त हो जाता है और आने जाने में दिक्कत आ जाती है l दुकाने, बाजार, व्यापार सब ठप हो जाता है। गुड़गांव विधानसभा महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया ने अशोक विहार वार्ड नंबर 9 में लोगों से जनसंपर्क बनाने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू यात्रा निकाली।  गुड़गांव विधानसभा अध्यक्ष महावीर वर्मा सहित मंजू सांखला ,सचिन शर्मा ,निखिल कालरा, तरंग नागरथ, मुकेश कौशिक, नरेंद्र जांगड़ा, मनिंदर ,राम अदलक्खा, अनुराग शर्मा , अखिल सचदेवा ने अशोक विहार की गलियों में झाड़ू यात्रा निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू किया। डॉ सारिका ने कहा आगामी निगम चुनाव में हर वार्ड पर आम आदमी पार्टी साफ छवि के उम्मीदवार उतारेगी और गुड़गांव के लोगों को निजात दिलाने की कोशिश करेगी। जिस तरह पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है झाड़ू की सरकार बनाने का उसी तरह गुड़गांव के निगम चुनाव में झाड़ू चलाएंगे 

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आंदोलन में हरियाणा के किसानों ने हिस्सा नही लिया, जिसके लिए उनका धन्यवाद किया।

Ajit Sinha

एक लड़की ने 8 लड़कों के खिलाफ झूठे रेप के मुकदमे दर्ज करवा मोटी ऐठनें, 4 केस कैंसिल, 2 केस कोर्ट में हैं, 2 केस की जांच जारी हैं-अरेस्ट ।

Ajit Sinha

मां-बेटी को बंधक बनाकर सोने, हीरे , नकदी व कीमती सामानों को लूटने के मामले में 4 बांग्लादेशी डकैत पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x