Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:एटीएम मशीन के रूपए निकालने वाले स्थान पर पत्ती फंसा कर निकालने वाले दो आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शहर बल्लभगढ़ थाना के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी, चावला कॉलोनी की टीम ने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करके पैसे निकालने के जुर्म में दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से ठगी किए गए 12000 रूपए बरामद किया हैं। ये आरोपित लोग एटीएम मशीन के रूपए निकालने वाले स्थान पर पत्ती फंसा कर रूपए की ठगी किया करते थे। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपितों  का नाम कैफ और  रफीक है जो मेवात के सापनकी हथीन गांव के रहने वाले हैं। एटीएम की सर्विस करने वाली क्लियर सिक्योर सर्विस कंपनी में सुपरवाइजर पद पर तैनात सतीश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी पूरे भारत में एटीएम सर्विस का काम करती है। आज वह चावला कॉलोनी के गुरुद्वारा चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को चेक करने आया था। एटीएम के अंदर जाकर देखा तो एटीएम मशीन की शटर असेंबली खुली हुई थी और उसमें एक स्टील की पत्ती फंसी हुई दिखाई दी। आसपास पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने आकर उन्हें बताया कि उसने इस एटीएम से ₹2000 निकाले थे परंतु उसके पैसे नहीं निकले परंतु अकाउंट से उसके पैसे कट चुके थे। सुपरवाइजर को शक हुआ तो दोनों व्यक्तियों एटीएम के बाहर खड़े हो गए और निगरानी करने लगे। कुछ समय पश्चात दोनों आरोपित  मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसी एटीएम के पास पहुंचे। एक आरोपित एटीएम के अंदर गया और स्टील की पत्ती को निकालकर पैसे निकालने की कोशिश करने लगा तो वहां पर मौजूद दोनों व्यक्तियों ने आरोपित  को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और  दोनों आरोपितों  को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपितों  ने बताया कि स्टील की पत्ती लगाने की वजह से एटीएम से निकलने वाले पैसे उसमें फंस जाते हैं और कस्टमर को लगता है कि उसके पैसे निकले नहीं लेकिन उसके अकाउंट से कट जाते थे, कस्टमर के जाने के बाद आरोपित  आकर फंसे हुए पैसे निकाल लेते हैं। इस तरह से पत्ती लगाकर वह एक्सिस, आईसीआईसीआई तथा केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकालते थे। दोनों आरोपितों  को काबू करके थाने लाया गया जहां उनके खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपितों  के कब्जे से एटीएम से निकाले गए ₹2000 तथा वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपितों  को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिसमें इन मामलों में शामिल उनके साथियों के बारे में पूछताछ करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा सरकार का तानाशाही : सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने गए आप नेता धर्मबीर भड़ाना को पुलिस ने रोका।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड में 400 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर ने ली सेवा की शपथ: सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 22300 नशीली प्रतिबंधित गोलियां की जब्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x