Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

उधार के छोले-भटूरे के पैसे मांगने दो महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा दनकौर कोतवाली क्षेत्र दनकौर कस्बे के बस अड्डा रोड पर दो महिलाएं आपस में जमकर लात-घूंसे चले,  एक युवक बीच बचाव करने करने की कोशिश की इसके के बाद भी दोनों आपस में लड़ती रही। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बना कर सोशल पर वीडियो पर डाल दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से जमकर वायरल हो रहे वीडियो में दो महिलाएँ एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाते हुए नज़र आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बीच बचाव करने करने की कोशिश करता लेकिन दोनो महिला उसे किनारे कर पाँच मिनट मारपीट करती रहती है कि वायरल वीडियो कस्बे के बस अड्डे का है जिसमें तो महिलाएं छोले-भटूरे के उधार रुपयों को लेकर एक दूसरे से मारपीट कर रही है। एक महिला ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की थी। दनकौर कस्बे की एक महिला बस अड्डा रोड पर छोले-भटूरे का ठेला लगाती है। जहां पर दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला पिछले कई महीने से आकर उधारी खाकर चली जाती है। रविवार को जब वह महिला दोबारा वहां आई और उसने उधारी पूरी छोले भटूरे खा लिए है। जब वह बिना रुपये दिए वहां से जाने लगी,  तो ठेला लगाने वाली महिला ने रुपये मांगे। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौच हो गई। जिसके बाद कुछ देर में ही दोनों के बीच जमकर हाथापाई और लात-घूंसे चल गए।जिसके बाद वहां मौजूद लोग भी उनका तमाशा देखते रहे। इसी दौरान काफी लोगों ने दोनों की मारपीट की वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद कर ली। तभी वहां पर मौजूद एक युवक ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह करीब 5 मिनट तक आपस में जमकर लड़ती रही।पुलिस के आने की सूचना पर दोनों महिलाएं अलग हुई। जानकारी के दौरान यह भी पता चला है कि विवाद के कुछ देर बाद ठेला लगाने वाली महिला ने कोतवाली पुलिस से भी आरोपी महिला की शिकायत की थी। उधारी खाकर जाने वाली महिला दनकौर में कई दुकानदारों से उधार सामान ले लेती है। रुपये मांगने पर वह दुकानदार पर मारपीट व गाली गलौज पर भी उतारू हो जाती है। इस मारपीट के बारे में कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि इस मामले की पुलिस के पास कोई सूचना नही है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मक़सूद अहमद ने आज खोए हुए 114 मोबाइल फोन तलाश कर लौटाए असली मालिकों को,कहा दिन से धन्यवाद।

Ajit Sinha

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एयरसाइड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्टेटिक के साथ पार्टनरशिप की

Ajit Sinha

शार्प शूटर दुकान पर गया था पक्षी व्यापारी की हत्या करने पर वहां पर उसका भाई मिला तो उसे ही गोली मार कर हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x