Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस: रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा,मोदी सरकार और बीजेपी दो वर्गों से बदला ले रही है-सुने वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्रकारों को संबोधित करके हुए कहा कि पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी और मैं आज एक विशेष मुद्दा आपके बीच में लेकर आए हैं। मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी प्रतिशोध की आग में धधक रही है, जल रही है। मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी दो वर्गों से बदला ले रही है। पहला – किसान वर्ग और दूसरा – दलित और पिछड़े।

380 दिन से अधिक लाखों किसान दिल्ली की ड्योढ़ी पर न्याय मांगते रहे, 700 किसानों ने कुर्बानी दी, पर देश के प्रधानमंत्री, माननीय नरेन्द्र मोदी जी को उन किसानों से मिलकर उनके आंसू पोंछने का समय नहीं मिला। आखिर में जब किसान ने वोट की चोट से उपचुनाव में हराया, तो काले कानून वापस हुए और अब दलित और पिछड़ों से प्रतिशोध लिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में जो हुआ, जिस प्रकार से दलितों और पिछड़ों ने भारतीय जनता पार्टी को नकारा, जिस प्रकार से पंजाब में, उत्तराखंड में दलितों और पिछड़ों ने नकारा, जिस प्रकार से हार सामने दिख रही है क्योंकि देश के किसान, देश के गरीब,

देश के दलित, देश के पिछड़ों ने भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय कर लिया, तो वैसे-वैसे ही भारतीय जनता पार्टी का दलितों पर, पिछड़ों पर, किसानों पर हमला बढ़ता जा रहा है और पंजाब में तो अभी भारतीय जनता पार्टी ने अपना कैंपेन ही शुरु नहीं किया। पर भारतीय जनता पार्टी का इलेक्शन डिपार्टमेंट, ईडी, जो एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट नहीं, मैं कई बार आपको बता चुका, उसका नाम अब बदल कर इलेक्शन डिपार्टमेंट रख दिया गया है, वो अब पंजाब में आ गया। आज जिस प्रकार से राजनीतिक बेईमानी की पराकाष्ठा हुई। राजनीतिक बदले की पराकाष्ठा हुई। हिंदुस्तान के इकलौते दलित, गरीब मुख्यमंत्री से बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री, मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने अब इलेक्शन डिपार्टमेंट, ईडी को पंजाब भेज दिया। किसी पांच वर्ष पुराने मुकदमे में

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बजट सत्र का आगाज, संसद भवन से सीधा लाइव सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

संसद सदस्य, महासचिव (संचार) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,जयराम रमेश द्वारा जारी बयान

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: एडीजीपी ए.एस. चावला को राष्ट्रपति पुलिस मेडल, हरियाणा पुलिस के 11 अन्य अधिकारी पुलिस पदक से होंगे अलंकृत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x