Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गेल के मार्केटिंग डायरेक्टर ईएस रंगनाथन समेत छह को सीबीआई ने किया अरेस्ट, 50 लाख रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सीबीआई ने 50 लाख की रिश्वत लेने के मामले में गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (गेल) के मार्केटिंग डायरेक्टर ईएस रंगनाथ को गिरफ्तार किया है, यह गिरफ्तारी उनके नोएडा के सेक्टर 62 स्थित उनके आवास पर की गई छापेमारी के बाद हुई है. छापेमारी के दौरान रंगनाथ के आवास से करीब एक करोड़ 29 लाख रुपए नगद और सोने के आभूषण बरामद हुए हैं, सीबीआई ने रंगनाथन को दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया है. सीबीआई अब तक 50 लाख के रिश्वत मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां चुकी हैं।

गेल के मार्केटिंग डायरेक्टर ईएस रंगनाथ समेत आठ लोगों के खिलाफ पीएसयू महारत्न कंपनी के पेट्रो उत्पाद बेचने वाले डीलरों को छूट प्रदान करने के मामले गेल के निदेशक ईएस रंगनाथन पर 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई की दिल्ली ब्रांच ने तेरह जनवरी को मुकदमा दर्ज किया था. सीबीआई ने मुकदमा दर्ज होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस रंगनाथन के कार्यालय और नोएडा के सेक्टर- 62 स्थित उनके आवास सहित करीब आठ स्थानों पर छापे मारे थे। सीबीआई ने ईएस रंगनाथ के सेक्टर- 62 स्थित नोएडा आवास पर भी कल देर रात छापेमारी की गई थी इस छापेमारी के दौरान रंगनाथन के घर से करीब एक करोड़ 29 लाख रुपए नगद और सोने के आभूषण बरामद हुए, जिसका हिसाब रंगनाथन नहीं दे पाये. इसके बाद कार्रवाई करते सीबीआई ने रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई अब तक रंगनाथन समेत पवन गौर, राजेश कुमार, एन रामाकृष्णनन नैयर, सौरभ गुप्ता, आदित्य बंसल को गिरफ्तार कर चुकी हैं।

Related posts

विदेशी मुद्रा एक्सचेंज करने के बहाने होटल में बुला,हथियार के बल पर बंधक बना 23 लाख 48 हजार रुपये की नकदी लूटी,4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दोस्त से मिलने गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जाकर गुम होने वाली 15 वर्षीय लड़की बरामद

Ajit Sinha

आज रात उल्लू उड़ेगा’ कोड वर्ड मिलते ही सक्रिय हो जाते थे, उल्लू गैंग के सदस्य, और निशाने पर होती थी ट्रैक्टर- ट्रॉली ,5 अरेस्ट।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x