Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात शख्स द्वारा गला रेत कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : मुजेसर थाना क्षेत्र में बीती रात गला रेत कर एक शख्स की हत्या कर दी। खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था। इस संबंध में मुजेसर थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और इस के आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।

एसएचओ विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्हें प्रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि प्रेस कालोनी के समीप एक शख्स की लाश पड़ी हैं के बाद वहां पर उनके टीम के लोग मौके पर पहुँच गए और वहां पर पुलिस ने देखा कि एक शख्स की गला रेत कर हत्या की हुई हैं। उनका कहना हैं कि मृतक की पहचान नियामत उम्र 40 साल निवासी उड्या गांव , गाजी पुर रोड फरीदाबाद हैं। पीछे से छपरा , बिहार का रहनें वाला हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि नियामत एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने कंपनी से घर जाने के लिए निकला था पर वह अपने घर नहीं पहुंचा और आज उसकी हत्या की खबर पहुंची। पुलिस की मानें तो इस मामलें में अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद : होटल राजहंस में चला रहे निजी स्विमिंग पुल के संचालक देवेंद्र लंबा को आज सूरजकुंड थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत गांवों में देसी खाद के लिए गड्ढे खोदे जाएंगे- चौटाला

Ajit Sinha

एमआरआईआईआरएस, एमआरयू और एमआरडीसी में डॉक्टरेट, ग्रेजुएट और पोस्ट -ग्रेजुएट की 2000 छात्रों को दी गई डिग्रियां।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x