Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: स्नैचिंग के सामान को खरीदने वाले दुकानदार व नाबालिग सहित 3 आरोपितों को क्राइम ब्रांच 48 ने किया अरेस्ट।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच- 48 टीम ने थाना मुजेसर के क्षेत्र में लगातार हो रही स्नैचिंग के मामले में आरोपित देव कुमार को एक बाल किशोर के साथ सारन चौक से अवैध देशी कट्टा सहित अरेस्ट है। अरेस्ट किए गए आरोपित देव कुमार उर्फ़ मलिंगा, नंगला एन्क्लेव और तारीफ, गाँव कुरेशीपुर धौज,फरीदाबाद का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित देव कुमार उर्फ़ मलिंगा को पुलिस टीम ने एक गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर सारन चौक से अरेस्ट किया है।आरोपित अवैध हथियार के साथ स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने कि फिराक में था। आरोपित बाल किशोर के साथ मिल कर 4 स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपित के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धाराओं में थाना सारन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपित  ने थाना मुजेसर के क्षेत्र में गत 21 दिसम्बर को 2 तथा 6,7,8 जनवरी को लगातार स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपित बाल किशोर के साथ मिलकर मोबाइल फोन पर बात करते जा रहे राहगीरों का मोबाइल फोन झपटा छीन अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग जाते थे। छीने हुए मोबाइल को कुछ राह चलते लोगों को बेच देते थे जिन  मोबाइलों का लॉक लगा होता उन्हें अपने दोस्त तारीफ जो मोबाइल रिपेयरिंग करने का काम करते थे, मिस्त्री को बेच देते थे। आरोपित  तारीफ और बाल किशोर को थाना मुजेसर के स्नैचिंग के मुकदमे में अरेस्ट  किया गया है। आरोपितों  से 4 मोबाइल फोन,1000/- रुपए, एक देसी कट्टा और वारदात में प्रयोग पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किए गए है। आरोपित देव कुमार उर्फ़ मलिंगा देसी कट्टा लोगो को डराने के लिए  उत्तर प्रदेश के कोसी के बस स्टैंड से किसी मुस्ताक नामक व्यक्ति से 6000/- रुपये में करीब पाँच महीने पहले खरीद कर लाया था। दोनों आरोपितों को आज  अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपित  बाल किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बंद ऑब्जरवेशन होम कराया गया।

Related posts

नोएडा में फर्जी एडमिशन स्कैम का खुलासा, दो ठग पकड़े गए -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, 21 लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने सात आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश किए जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x