Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग, सनसनीखेज खुलासा: सुरक्षा गार्ड निकला सीरियल किलर, 4 लड़कियों सहित 6 लोगों का कर चूका हैं कत्ल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 22 वर्षीय युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले में क्राइम ब्रांच,डीएलएफ के द्वारा अरेस्ट किए गए आरोपित सिंह राज ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अरेस्ट आरोपित सिंहराज के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि आरोपित एक सीरियल किलर है जो इससे पहले भी तीन नाबालिग लड़कियों की हत्या कर चुका है। डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गत 31 दिसंबर 2021 को आरोपित ने 22 वर्षीय लड़की को सेक्टर- 17 नहर के पुल के पास ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की जिसका विरोध करने पर आरोपित ने उसका भी गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इस मामले में शिकायत के आधार पर लापता का मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में युवती की डेड बॉडी मिलने पर हत्या की धाराएं लगाने के बाद इस केस की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई थी

सेक्टर- 17 नहर पुल के पास झाड़ियों से युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा द्वारा मामले में आरोपित की जल्द धरपकड़ के दिए गए निर्देश के तहत एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण को मामले की जिम्मेवारी सौंपी गई। एसीपी क्राइम की अगुवाई में गठित की गई टीम ने पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपित को फरीदाबाद के वजीरपुर मास्टर रोड से अरेस्ट किया गया। केस में एससी एसटी एक्ट लगाकर तफ्तीश का जिम्मा एसपी क्राइम को सौंपा गया। पुलिस पूछताछ में जसाना गांव के रहने वाले 54 वर्षीय आरोपित सिंहराज ने बताया कि वह सिटी हॉस्पिटल में गार्ड की नौकरी करता था। आरोपित युवती को पिछले करीब एक – दो साल से जानता था। गत 31 दिसंबर को जब युवती ओल्ड सब्जी मंडी से ऑटो में बैठकर चली तो आरोपित ने उसे 17-18 के चौक पर बुला लिया। जहां से आरोपित युवती को सेक्टर- 17 पुल के पास ले गया छेड़छाड़ की कोशिश की तो युवती ने विरोध किया जिस पर गला दबाकर हत्या कर दी और उसका मोबाइल फोन अपने साथ लेकर फरार हो गया था ।आरोपित का अपराधिक रिकॉर्ड बहुत पुराना है जिसमें उसने वर्ष 1986 में अपने चाचा तथा उसके बेटे की हत्या कर दी थी जिसमें पुलिस द्वारा उसे अरेस्ट गया था। इस संबंध में थाना छांयसा में मुकदमा दर्ज है।वर्ष 2019 में दिसंबर माह मे चाय की रेहड़ी लगाने वाली वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की थी। लड़की द्वारा शोर मचाने पर आरोपित ने गला दबाकर उसकी हत्या कर उसके शव को आगरा नहर में फेंक दिया। इसी प्रकार आरोपित ने अगस्त- 2020 मे नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत की, शोर मचाने पर गला दबाकर हत्या करके शव को आगरा नहर में फेंक दिया। आरोपित यहीं नहीं रुका उसने जून 2021 में फिर एक नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाया, गलत हरकत करने की कोशिश की शोर करने पर आरोपित ने उसका भी गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को आगरा नहर में फेंक दिया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव जसाना निवासी 54 वर्षीय आरोपित सिंह राज सिटी हॉस्पिटल में गार्ड की नौकरी करता था। मामले की तफ्तीश एसीपी क्राइम द्वारा की जा रही है पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित को कल अदालत मे पेश किया जाएगा ।

Related posts

फरीदाबाद के नीमका जेल में एक कैदी अब्दुल रहमान की दूसरे कैदी अरुण ने पत्थर से मार मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha

छोटी माता मंदिर के पास हुए झगड़े में लाठी -डंडे और गोली चलाने के सनसनीखेज मामले में कुल आठ लोग हुए घायल-केस दर्ज।

Ajit Sinha

पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में 15 वर्ष के एक लड़के को पहले नशे का इंजेक्शन लगाया, गला घोंट कर हत्या कर दी -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x