Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल ने 58 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का किया शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को पल्ला पावर हाउस कॉलोनी में नारियल फोड़कर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य की लागत तकरीबन 58 लाख रुपए है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास कार्यों को लोगों की मूलभूत सुविधाओं के अनुरूप पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस इलाके के लोगों से केवल वोट लेने का काम किया था। लेकिन विकास के नाम पर इस इलाके में एक भी ईंट नहीं लगाई ।उन्होंने कहा कि पल्ला पावर हाउस कॉलोनी के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यो में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार लोगों को बिजली, पानी, पेयजल सप्लाई, सीवरेज व्यवस्था सहित सभी मूलभूत उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बनी है तब से सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बराबर के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई भी कॉलोनी नहीं है जिसमें सड़कें पक्की ना हो या इंटरलॉकिंग टाइलों से ना बनाई गई हो।उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, स्वच्छ पेयजल सप्लाई, गंदे पानी की निकासी, सड़कों का निर्माण, सीवर व्यवस्था का निर्माण, नए स्कूल स्कूलों का अपग्रेडेशन, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की स्थापना सहित कई काम भाजपा सरकार ने कराए हैं। उन्होंने कहा कि इंटरलॉक टाइल लगाने का काम भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एमएएफ के नए प्रधान सुखदेव सिंह, महासचिव रमणीक प्रभाकर व कोषाध्यक्ष ऋषि त्यागी बने

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीसीटीएनएस प्रगति रैंकिंग में हरियाणा फिर पूरे देश में अव्वल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x