Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद ब्रेकिंग: कोरोना का कोहराम जारी: आज कोविड- 19 के 878 मामले पॉजिटिव आए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज रविवार को कोरोना वायरस के 878 मामले पॉजिटिव आए है। 31 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं रविवार को जिला में रिकवरी रेट भी 96.46 प्रतिशत रहा।उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का 73 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 2859 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 2932 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3486 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1351816 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 103131 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1244006 लोग नेगेटिव मिले।अब तक जिला में 3357 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 2 केस वेंटिलेटर और 8 केस ऑक्सीजन पर है।

जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 7.63 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 96.46 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 2.84 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कोविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की हिदायतों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित करें।कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1166537 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1137289 हो गई है। इसके अलावा 29348 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: देश की महिलाओं का अपने पैरों पर खड़ा होना बहुत जरूरी है- विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ में निकिता केस की आड़ में हिंसा फैलाने वाले हुड़दंगियों को फरीदाबाद के आसपास के जिलों से बुलाए गए थे, 30 अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने ज़िला गुरुग्राम एवं नूह के ज़िला अध्यक्षो के साथ ज़ूम ऐप पर चर्चा की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x