Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा ब्रेकिंग: प्रदेश में जल्द ही 980 मेडिकल अधिकारियों की भर्ती की जाएगी – स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं को सुदृढ़, दुरुस्त और लगातार संचालित करने के उद्देश्य से जल्द ही 980 मेडिकल अधिकारियों (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज ग्रुप-ए) की भर्ती की जाएगी और इस संबंध में एक विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए  है।उन्होंने कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है.

इसके तहत 980 रिक्त पदों के तहत इन मेडिकल अधिकारियों की भर्ती की जाएगी और इन पदों के लिए आवेदन भी आमंत्रित कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में नियमित भर्ती के तौर पर रखा जाएगा।इसी प्रकार, विज ने बताया कि इन 980 पदों में से 270 पद सामान्य श्रेणी, 472 पद अनुसूचित जाति श्रेणी, 80 पद बीसी-ए श्रेणी, 25 पद बीसी-बी श्रेणी, 133 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षण का लाभ तथा आवेदन फॉर्म, पात्रता इत्यादि की जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की वेबसाइट  http://haryanahealth.nic.in पर जाकर देखी जा सकती है।

Related posts

अब तक धान व अन्य फसलों के भुगतान स्वरूप 1000 करोड़ रुपये सरकार की ओर से जारी किए जा चुके हैं-सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी के विद्यार्थियों का एक दिवसीय  परीक्षा 19 जनवरी को करवाएगा 

Ajit Sinha

अपने-पराए के भेद से उठकर समाज की भलाई का कार्य करें लोक सेवक : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x