Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सहकारिता विभाग (नामित) के विशेष सचिव धर्मेंद्र सिंह को नगर निगम, सोनीपत का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, सोनीपत लगाया गया है। अंबाला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हितेश कुमार मीणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में कुरुक्षेत्र के जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया को जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला के संपदा अधिकारी अशोक कुमार-2 को यमुनानगर का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

नगर निगम, फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पलवल के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) दिलबाग सिंह को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल का जोनल प्रशासक लगाया गया है। संयुक्त निदेशक (प्रशासन) आयुष, हरियाणा हरबीर सिंह को जिला परिषद, रोहतक का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कलानौर लगाया गया है। पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट मुकुंद को अंबाला का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। अंबाला के सिटी मजिस्ट्रेट शिवजीत भारती को सहकारिता विभाग का उप सचिव लगाया गया है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के उप सचिव रोहित कुमार को जिला परिषद, सोनीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कथुरा लगाया गया है। आयुक्त, अंबाला मंडल, अंबाला कार्यालय में ओएसडी सिमरनजीत कौर को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का उपसचिव लगाया गया है। पलवल के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव चौहान को पंचकूला का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। रेवाड़ी के सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार को उच्चतर शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। यमुनानगर के सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र शर्मा को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 16 केस में नामजद मास्टरमाइंड स्टेट क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में, 17 एटीएम हुए बरामद

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने दो अधिशासी अभियंता व 5 कार्यकारी अभियंता को दिए अतिरिक्त चार्ज-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

कैप्टन अभिमन्यु जीएसटी काउन्सिल की 10 वीं बैठक में भाग लेंगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x