Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय

फरीदाबाद : श्री भगवद् गीता के 18 अध्याय के 700 श्लोकों का अनुवाद सिर्फ सरल हिंदी भाषा में किया है, गीता मनोषी स्वामी ज्ञानानंद जी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से अब ब्रेल पद्धति में भगवद् गीता सरल हिंदी भाषा में तैयार की गई है। स्वामी जी की संस्था जीओ गीता के तत्वावधान में यूं तो पहले गीता के एक अध्याय के 20 श्लोक ब्रेल पद्धति में संस्कृत व उनका हिंदी अनुवाद उपलब्ध था, मगर अब श्री भगवद् गीता के 18 अध्याय के 700 श्लोकों का अनुवाद सिर्फ सरल हिंदी भाषा में किया है। गीता ज्ञान सुधा नामक यह भगवद् गीता दो भागों में बड़ी पुस्तक के रूप में तैयार की गई है। इसके प्रथम भाग में 8 व दूसरे भाग में 10 अध्याय हैं। रविवार को फरीदाबाद स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) में इसका लोकार्पण होगा। गीता ज्ञान सुधा देश के सभी अंध विद्यालयों में निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। नेशनल एसोसिएशन फाॅर द ब्लाइंड के महासचिव हेम सिंह यादव ने बताया कि रविवार को विद्यालय में अंध छात्र गीता ज्ञान सुधा को पढ़कर भी सुनाएंगे। विद्यालय की उप प्रधान सुषमा गुप्ता ने बताया कि लाेकार्पण कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है और उद्योगमंत्री विपुल गोयल सहित अन्य नेतागण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Related posts

फरीदाबाद में एक चलती स्कूल बस में लगी भयंकर आग, जलती हुई बस को आप स्वंय देख सकते है, इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

हरियाणा में जितने भी नए पुलिस भवन बनेंगे उनमें स्टाफ के लिए जिम का प्रावधान तथा सेंट्रल एयर कूल सिस्टम होगा : विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नहरपार टीटू कालोनी के पास 20 फुट गहरे कुए में गिरे सांड को ग्रामीणों की सहायता से जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x