Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा की एस्टीमेट कमेटी ने किया राजस्थान विधानसभा का दौरा, कमेटियों ने नॉलेज एक्सचेंज प्रोग्राम में लिया हिस्सा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा विधानसभा की एस्टीमेट कमेटी ने राजस्थान विधानसभा का दौरा किया और वहां दोनों राज्यों की कमेटियों ने एक दूसरे के साथ नॉलेज साझा की। इस कमेटी में तिगांव विधानसभा के विधायक  राजेश नागर भी शामिल रहे। हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल में एस्टीमेट कमेटी के अध्यक्ष विधायक सुभाष सुधा सहित भाजपा और कांग्रेस के तीन-तीन विधायक शामिल रहे। उन्होंने राजस्थान विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा के साथ विधानसभा की कार्यवाही एवं अन्य जानकारी ली और राज्य भ्रमण किया।
तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने बताया कि इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य दोनों राज्यों की एस्टीमेट कमेटियों की आपस में नॉलेज शेयरिंग करना था। हमने राजस्थान की एस्टीमेट कमेटी के कार्य करने का तरीका देखा और उन्हें भी अपनी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा हमने राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के तौर तरीके भी देखे। इस प्रकार के जानकारी साझा करने वाले कार्यक्रमों से अपनी व्यवस्था को और सुधारने का अवसर प्राप्त होता है, जिसका लाभ आखिरकार राज्य की जनता को ही मिलता है।नागर ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार खुले दिल से जनता की बेहतरी के लिए काम कर रही है। हम अपनी कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार भी करते रहना चाहते हैं। इसी को आधार बनाकर यह जानकारी भ्रमण किया गया है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में इसका बड़ा लाभ राज्य की जनता को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि किसी भी राज्य के विकास में ऐस्टीमेट कमिटी बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। तमाम विकास की योजनाओं को निर्गत करने के लिए ऐस्टीमेट कमिटी सहमति देती है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में नई जानकारियों के साथ हम और बेहतर विकास योजनाएं बना सकेंगे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल सूबे के सभी 90 विधानसभाओं में समान एवं पारदर्शिता के साथ विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता के पालन के लिए इस दौरे में कांग्रेस के भी तीन विधायकों को शामिल किया गया था। गौरतलब है कि इस दौरे में भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा सहित कांग्रेस विधायक आफताब अहमद, अमित सिहाग एवं मेवा सिंह भी शामिल रहे। 

Related posts

कांग्रेस के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लखन  सिंगला को दिल्ली से टिकट लेकर लौटने पर जश्न का माहौल,देखिए वीडियो।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आधार कार्ड में मुफ्त ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा: उपायुक्त विक्रम सिंह

Ajit Sinha

अरावली में बन रहे कचरा घर के विरोध में लोग केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर पहुंचे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x