Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

आम आदमी पार्टी ने चलाई कोविड जागरूकता अभियान – डॉ सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:सेक्टर- 14 की मार्केट में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोविड अनुकूल व्यवहार की जागरूकता अभियान चलाया।  मास्क नाक और मुंह ढक कर पहनना, भीड़भाड़ के इलाकों में ना जाना और कोविड टीकाकरण पूरा करने की सलाह प्लेकार्ड और बैनर के जरिए दी।  डॉ सारिका वर्मा ने कहा कोविड की तीसरी लहर अब भारत में आ चुकी है। दिन प्रतिदिन केस बढ़ रहे हैं, लोगों से आग्रह करेंगे की घर से निकलते समय मास्क नाक और मुंह ढक कर पहने। 

पिछले वर्ष दूसरी लहर से पहले ऐसा ही माहौल बना हुआ था।  ओमाइक्रोन घातक साबित नहीं हुआ है लेकिन नया वेरिएंट आने में समय नहीं लगता।  जिस तरह डेल्टा वेरिएंट्स ने लाखों चिराग बुझा दिए थे ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। सुशीला कटारिया महिला अध्यक्ष गुड़गांव विधानसभा ने सभी से अनुरोध किया कि अपना कोविड टीकाकरण पूरा करवाएं और जब बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू होगा तो 15 साल के ऊपर सभी बच्चों का टीकाकरण पूरा करवाए। तरंग नागरथ, पारस जुनेजा, मनिंदर, हर्ष यादव और नरेंद्र जांगड़ा के साथ अन्य साथियों ने  सेक्टर- 14 में  प्लेकार्ड लेकर लोगों को जागरूक किया और मास्क भी बांटे।  डॉ सारिका ने कहा अधिकतर लोग मास्क पहने रखते हैं लेकिन नाक और मुंह ढक कर नहीं रखते।  हमारे प्लेकार्ड देखते ही लोगों ने मास्क सही से पहना तो बहुत तसल्ली हुईl अगर हमारे अभियान से लोग अपना व्यवहार बदल पाए और उनकी जान बच जाए तो हमें बड़ी खुशी होगी। 

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद ने दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और इहबास में परखी स्वास्थ्य व्यवस्था

Ajit Sinha

सीएम विंडो में आई शिकायतों को समयबद्ध तरीके निपटाने में गुरुग्राम को मिला प्रथम स्थान, 100  में 86.58 अंक मिला हैं।    

Ajit Sinha

फरीदाबाद एडमिनिस्ट्रेशन,म्युनिसिपल कारपोरेशन, हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ मिल कर आईएमए ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x