Athrav – Online News Portal
नोएडा

माता वैष्णो देवी के दर्शन के दौरान हुई भगदड़ में मोनू शर्मा की मौत से, दादरी के मोहल्ला न्यादर गंज में पसरा मातम 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नए साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई। हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 13 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक शख्स गौतम बुद्ध नगर  दादरी  का रहने वाला मोनू शर्मा है। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मोनू की मौत से उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

दादरी निवासी चालक मोनू शर्मा (32) की माता वैष्णो देवी के दर्शन के दौरान हुई भगदड़ में मौत की खबर मिलते ही दादरी नगर के मोहल्ला न्यादर गंज में मातम पसर गया. जम्मू के स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की थी, इसके बाद कटरा से दादरी तहसील में सूचना दी गई। इसके बाद परिजन तहसील में पहुंच गए। तहसीलदार विवेका नंद मिश्रा का कहना है कि मोनू के शव को दादरी मंगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। साथ ही, परिवार को भी आर्थिक मदद के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है।मोनू शर्मा हाल निवासी न्यादरगंज दादरी मूल निवासी भोले की झाल, मेरठ पिछले बीस साल से परिवार के साथ दादरी में रह रहे थे। वह टैक्सी चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिवार में तीन बच्चे व पत्नी श्वेता है। एक साल पहले बड़े भाई हर गुलाल की मौत हो गई थी। भाई की पत्नी से ही मोनू का विवाह करा दिया गया था।

हर गुलाल की चार व आठ वर्ष की दो लड़कियां और दस वर्ष का एक लड़का है। पिता और एक भाई गांव में रहते हैं। लोगों ने बताया कि मोनू ने पहले दादरी तहसील में लेखपाल की गाड़ी पर चालक के रूप में काम शुरू किया था। गाड़ी चलाने के साथ ही तहसील में भी छोटे-मोटे काम करता रहता था। बीते तीस दिसंबर को वह अपनी कार लेकर नोएडा गए थे। वहां से एक जानकार के परिवार को उनकी कार से वैष्णो देवी लेकर गए थे। कटरा में उस परिवार को उनकी रिश्तेदारी में छोड़कर अकेले दर्शन करने के लिए वैष्णो देवी चले गए शनिवार सुबह मंदिर के पास हुई भगदड़ में कुचलने से उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह ढाई बजे के करीब पत्नी श्वेता से फोन पर मोनू की बात हुई थी। मोनू ने बताया था कि वह माता के भवन से दो किलोमीटर की दूरी पर है। सुबह होते ही पहुंच जाएंगे। उसके बाद दुखद घटना घट गई।

Related posts

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुए एक भीषण हादसे में ट्रक में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद निकाला।

Ajit Sinha

ठक-ठक गिरोह के बीच के मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

Ajit Sinha

एसडीएम के दाखिल-खारिज बंद करने से नाराज वकील हुए लामबंद, मार्च निकाल कर एसडीएम के खिलाफ जमकर की नारेबाजी- देखें वीडियो 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x