Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की 7 मोटर साइकिलों को बरामद किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -56 पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर, उससे चोरी की 8 वारदातों को सुलझा लेने  का दावा किया हैं, पुलिस ने आरोपी के कब्जें से चोरी की 7 मोटर साइकिलों को बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी राहुल  रिहारना जिला पलवल का रहने वाला हैं।

क्राइम ब्रांच प्रभारी आनंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रिहारना जिला पलवल निवासी राहुल फरीदाबाद इलाकें में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होनें एक टीम गठित की और आरोपी राहुल को पकडनें हेतु जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि आरोपी राहुल से जब गहनता से  पूछताछ की गई तो उसने फरीदाबाद से 8 मोटर साइकिलों को चोरी करना कबूल किया और पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी के 7  मोटर साइकिलों को बरामद  कर लिया  हैं। उनका कहना हैं कि राहुल जिस स्थान पर चोरी करता था वहां का पहले रैकी करता था और जिस दिन चोरी की वारदात को अंजाम देने हेतु जाता था उस दिन पब्लिक व्हीकल का इस्तेमाल करता था और मोटर साइकिल के लॉक को एल टाइप की चाभी से खोल कर उस मोटर साइकिल को चुरा कर भाग जाता था।

Related posts

लगभग 8 एकड़ जमीनों पर विकसित की गई एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एक्सप्रेसवे पर पिलर उठाते समय कंट्री मशीन का भारी भरकम हिस्सा कंटेनर पर गिरा,1 की मौत, 1 घायल, रेस्क्यू जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने शहर के अलग -अलग कालोनियों में अवैध रूप से चल रहे 6 आर.ओ प्लांटों को किया सील।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x