Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

चंडीगढ़ की जीत का गुड़गांव में मनाया जश्न,गुडगांव निगम के चुनाव झाड़ू पर लड़ेंगे-डॉ सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:” बटन किथे दब्बे का- झाड़ू उत्ते दबे का” के नारे आम आदमी पार्टी गुरुग्राम कार्यालय शक्ति नगर में सुनाई दिए।  ढोल बजाकर नारे लगाकर और लड्डू बांटकर आम आदमी पार्टी गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं ने अपना हर्षोल्लास प्रकट किया। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मुकेश डागर कोच ने कहा चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी 14 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।  चंडीगढ़ निगम चुनाव का असर पंजाब पर जरूर दिखेगा जहां पर आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।  हरियाणा मैं भी हमारी मेहनत को इसका प्रभाव पड़ेगा और आगामी निगम चुनाव में गुड़गांव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी विजेता रहेगी। 

डॉ सारिका वर्मा ने कहा चंडीगढ़ के लोगों ने एक मौका केजरीवाल को देने का फैसला कर लिया और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ निगम चुनाव में सबसे बड़ी विजेता रही।  इसी तरह हम गुड़गांव के स्थानीय मुद्दे उठाएंगे और लोगों को निजात दिलाने की कोशिश करेंगे।  गुड़गांव में जलभराव बहुत बड़ा मुद्दा है, सड़के टूटी रहती हैं, नालियां साफ नहीं होती सीवर आज भी हाथ से साफ होते हैं और कॉन्ट्रैक्ट लेबर से ही काम किया जाता है।  इन सभी समस्याओं पर काम करने का और साफ हवा दिलाने के मकसद से आम आदमी पार्टी निगम चुनाव लड़ेगी। प्रमोद कटारिया और उत्तम वशिष्ठ ने बताया लोग नफरत की राजनीति से हताश होकर काम की राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं।  चंडीगढ़ के लोगों ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली के काम देखते हुए चंडीगढ़ में भी सबसे ज्यादा वोट झाड़ू को दिए।  सुशीला कटारिया और मीनू सिंह ने कहा पिछले कई वर्षों से बीजेपी और कांग्रेस ने निगम का काम बद से बदतर कर दिया और आज यह हाल है कि भारत की सिटी ब्यूटीफुल स्वच्छता रैंक में 66 है। आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर ढोल बजाकर मिठाई बांटते हुए सोम कुमार, अखिल सचदेव, अशोक वर्मा, नरेंद्र जांगड़ा, अनुराग शर्मा, अमित शर्मा और अन्य साथियों ने नारेबाजी करके जश्न मनाया।  उनका यह मानना है कि चंडीगढ़ की तरह गुड़गांव के लोग भी एक ईमानदार विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी पर विश्वास करेंगे। 

Related posts

आॅटो मोबाईल क्षेत्र में भविष्य की जरूरत के अनुरूप निरंतर नई तकनीक व रिसर्च पर काम करना होगा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकड़ी

Ajit Sinha

फ्लैट से घरेलू सामानों को फेंक कर, मारपीट पिटाई करके व फ्लैट पर कब्ज़ा करने के मामले में दो महिलाओं सहित 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में कांग्रेस द्वारा बनाए गए संस्थानों को कमजोर किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x