Athrav – Online News Portal
नोएडा

भ्रष्टाचार के आरोप में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यूपीएसआईडीसी (UPSIDC) के 8 अफसर सस्पेंड

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यूपीएसआईडीसी (UPSIDC) के 8 अफसरों को जेवर विधायक की शिकायत पर किया गया सस्पेंड, इन अफसरों पर मोटी रकम लेकर भूखंडों को गलत तरीके से आवंटन और दस्तावेजों में हेरफेर करने का आरोप लगा है, एक उद्यमी ने इन अफसरों से परेशान होकर अधिकारियों की शिकायत जेवर विधायक से की थी, शिकायत मिलने के बाद जेवर विधायक ने इन अधिकारियों के कारनामों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी और भ्रष्टाचार के सबूत भी सौंपे थे।

मुख्यमंत्री के आदेश पर जिन 8 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनमें ग्रेटर नोएडा यूपीएसआईडीसी (UPSIDC) मे रीजनल मैनेजर रहें अजयदीप और सुदेश कनौजिया को सस्पेंड किया गया है और  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्योग विभाग में तैनात मयंक श्रीवास्तव को सस्पेंड किया गया, मयंक श्रीवास्तव पूर्व UPSIDC में तैनात रह चुके हैं, और सुरेश कुमार, एमएस रावत, सीपी वर्मा, एस के गुप्ता और गोविंद दीक्षित को भी भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड किया गया है, जेवर विधायक धीरेन्द्र ठाकुर की शिकायत पर भ्रष्ट अधिकारियों पर मुख्यमंत्री ने बड़ी कार्रवाई  की है। भ्रष्टाचार के आरोप ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यूपीएसआईडीसी (UPSIDC) पर पहले भी सरकारों में लग चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती थी, अब मुख्यमंत्री के आदेश पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यूपीएसआईडीसी  (UPSIDC)  में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिरी है, इन पर आरोप है कि यह लोग भूखंड को गलत तरीके से आवंटन करते थे और उसके बदले में मोटी रकम की मांग की जाती थी। एक उद्यमी ने इन अधिकारियों से परेशान होकर इसकी शिकायत जेवर विधायक धीरेंद्र ठाकुर से की थी और जो अथॉरिटी और यूपीएसआईडीसी  (UPSIDC)  के अंदर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा था। उसके सबूत भी विधायक को दिए हैं, जेवर विधायक ने फिर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की और उनके सामने जो भ्रष्टाचार के दस्तावेज थे जिन अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया था। सबूत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखे गए थे उसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Related posts

स्पेक्ट्रम मॉल के चक्रव्यूह बार एंड रेस्टोरेंट में चल रहा था अवैध रूप से शराब परोसने का धंधा, मैनेजर समेत 5 लोग अरेस्ट

Ajit Sinha

छापा : इलेक्ट्रॉनिक की फ़ैक्टरी में अवैध रूप से हो रहा था प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक डिस्पोजेबल ग्लास के निर्माण

Ajit Sinha

एक महिला ने 3 लोगों पर चढ़ाई कार, घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय, मां-बेटी का सोसायटी में बवाल- वीडियो वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x