Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: आंगनवाड़ी वर्कर का पूरा समर्थन – डॉ सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज हजारों आंगनवाड़ी वर्करों ने मार्च निकाला और विधायक सुधीर सिंगला के घर का घेराव किया .3 घंटे बैठने के बावजूद विधायक उनसे मिले नहीं और केवल फोन पर बात करी . आम आदमी पार्टी कि बादशाहपुर अध्यक्ष डॉ सारिका वर्मा ने बताया कि हम आंगनवाड़ी वर्करों के साथ खड़े हैं क्योंकि उनकी मांगे बिल्कुल जायज हैं .सभी सरकारी स्कीम सीएमओ द्वारा घोषित होती है लेकिन उनको हर घर मोहल्ले में ले जाने वाली आंगनवाड़ी वर्कर और आशा वर्कर होती है. इन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं मिलता लेकिन चाहे कोविड-19 ड्यूटी हो वैक्सीन लगाना हो  गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हो या पोलियो ड्रॉप पिलानी हो सभी कार्य इनके जरिए किए जाते हैं .

महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए हम सरकार से गुजारिश करेंगे की आंगनवाड़ी वर्करों को पक्का किया जाए और उन्हें इतना वेतन मिले की महंगाई के जमाने में अपने बच्चों का पेट पाल सके.गुड़गांव विधानसभा आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सुशीला कटारिया ने बताया ₹900 का गैस सिलेंडर ₹50 लीटर दूध ₹40 की ब्रेड करने के बाद सरकार उम्मीद करती है की 11,000 के वेतन में महिलाएं अपना घर चला अपने बच्चों का पोषण कर सकें . कोविड महामारी में मिड डे मील बंद हो गया, नौकरियां चली गई है और महंगाई बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से पोषण इंडेक्स में भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश के भी पीछे आ गया है .अगर घर की महिला को वेतन सही मिले तो वह पैसा बच्चों को पौष्टिक आहार कपड़े किताबें दिलाने के काम आता है इसलिए आम आदमी पार्टी आंगनवाड़ी वर्करों के साथ खड़ी है और उम्मीद करती है कि सरकार इनकी मांगों को जल्द से जल्द स्वीकार करें

Related posts

सड़क हादसा: तेज रफ़्तार एक ट्रक -ट्रॉला इनोवा गाडी पर पलटी, गाडी में बैठे 4 लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

Ajit Sinha

जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों  की मतगणना सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर होगी।

Ajit Sinha

राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ के तहत गुरुग्राम में आर्चरी तथा ताई-क्वांडो खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x