Athrav – Online News Portal
नोएडा

गोदाम और एक ढाबा लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर आग पर पाया काबू।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित शाहबेरी मार्केट में स्थित एक गोदाम में अचानक से भयंकर आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने पूरा का पूरा गोदाम अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना थाना बिसरख पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू पाया जा सका हैं, लेकिन तब तक गोदाम और गोदाम के पास स्थित एक ढाबे जलकर खाक हो गया. आग कैसे लगी है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लगने की बात सामने आ रही है।

आग की तेज लपटों के बीच में घिरा यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित शाहबेरी का मार्केट में स्थित गोदाम और ढाबा है। जहां अचानक आग लग गई और आग ने देखते- देखते पूरे फर्नीचर मार्केट को अपनी जर्द में ले लिया। गोदाम में रखे सिलेंडर के फटने से देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया यहां मौजूद लोगों ने पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बढ़ती आग को देख कर इसकी सूचना थाना बिसरख पुलिस और फायर विभाग को दी। फायर विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू किया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन यहां तब तक दो गोदामों में रखा लाखों रुपए का समान जलकर खाक हो गया। सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है, कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग लगने का कारण क्या था। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर विभाग इस बात का भी आकलन कर रहा है कि इस अग्निकांड में कुल कितना नुकसान हुआ है

Related posts

500 से ज्यादा लग्जरी वाहन चुराने वाले अली जैदी गिरोह के बदमाश आरिफ हुसैन चोरी की इनोवा कार के साथ अरेस्ट

Ajit Sinha

मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुमति नहीं होने पर 51अस्पतालों और क्लीनिक को नोटिस

Ajit Sinha

मोबाइल चोरो के गिरोह का पर्दाफॉश, तीन बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से 11 मोबाइल फोन, अवैध चाकू बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x