Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली स्वास्थ्य

तीन बच्चों के दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर दिल्ली सरकार सख्त, तीन डॉक्टरों की सेवा समाप्त, जांच के दिए आदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के कलावती सरन अस्पताल में तीन बच्चों के दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार ने तीन डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी है और जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेडिकल काउंसिल को जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने के लिए पत्र भी लिखा है। साथ ही, दिल्ली सरकार ने सीडीएमओ डॉ. गीता के नेतृत्व में जांच कमेटी का भी गठन किया है। कमेटी को सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि बच्चों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच कर मामले की तह तक पहुंचा जाएगा। फिलहाल, तीन डॉक्टरों की सेवाओं को समाप्त कर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए है।

दिल्ली सरकार के संज्ञान में आया था कि कलावती सरन अस्पताल में तीन बच्चों की डेक्सट्रोमेथोर्फेन दवा के कारण मौत हो गई।  कलावती सरन अस्पताल में हुए 3 बच्चों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी है और दिल्ली मेडिकल काउंसिल को पत्र लिखा है, जिसमें तत्काल जांच कर पूरे मामले पर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है।  सीडीएमओ डॉ. गीता इस कमेटी की चेयरपर्सन होंगी, जबकि नोडल ऑफिसर एसीडीएमओ डॉ अंजुम भूटिया, इंदु सरना (एसीडीएमओ), एमओ सीपीए अंशुल मुदगिल सदस्य बनाए गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इस मामले में कोई भी ढील नहीं बरती जाएगी।

Related posts

पुलिस इंस्पेक्टर सुनील व उसका भाई संदीप ने पहले 1 करोड़, फिर 70 लाख मांगी, 30 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नए 174 कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब ये आंकड़ा 1580 तक पहुंच गई हैं।

Ajit Sinha

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया है,खुली सिगरेट को भी बेचा नहीं जाएगा: स्वास्थ्य विभाग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x