Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी और उसके परिवार जानलेवा हमला करने वाला 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट
जम्मू कश्मीर में तैनात एक फौजी और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर करने वाले 20 हज़ार के इनामी बदमाश को थाना रबूपुरा पुलिस ने फलैदा कट अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, 32 बोर और दो कारतूस बरामद किए गए है. जिसका प्रयोग फौजी और उसके परिवार को डराने और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के लिए किया गया था.

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आरोपी डिम्पल उर्फ हेमन्त शातिर किस्म का बदमाश है आरोपी पूर्व में कई बार जेल जा चुका है. इसके ऊपर लूट, चोरी और दलित नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ जैसे कई मुकदमे भी दर्ज हैं. आरोपी 2015 लूट के मामले में जेल गया था. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि बीते चार नवम्बर को आरोपी ने जम्मू कश्मीर में तैनात एक फौजी और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से दो राउंड फायर भी किए थे. इस संबंध में पीड़ित फौजी द्वारा थाने पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसके साथ ही उच्च अधिकारियों ने आरोपी के ऊपर 20 हज़ार रुपये का घोषित किया गया था.एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा का कहना है कि आज थाना रबूपुरा पुलिस फलैदा कट अंडरपास के पास से अभियुक्त डिम्पल उर्फ हेमन्त शर्मा को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त थाना रबूपुरा से धारा 307/504 आईपीसी मे करीब सवा महीने से वांछित चल रहा था. जिसके संबंध में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा ने अभियुक्त की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था. अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल, 32 बोर, और दो कारतूस बरामद किए गए है. जिसके संबंध में थाना रबूपुरा में धारा 3/25 के तहत आर्म्स एक्ट लगाया गया है.

Related posts

अश्लील वीडियो कॉल और लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में संलिप्त महिला आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

कोरोना महामारी के आपदा में ऑक्सिजन किट, मास्क की ब्लैक मार्केटिंग करने के आरोप में एक शख्स को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

एक्सिस बैंक के एटीएम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, आग पर काबू -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x