Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

खुरानी गिरोह का पर्दाफाश,5 बदमाशों अरेस्ट, चालकों नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो जाते थे

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
कासना कोतवाली पुलिस ने चालकों को नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले जहर खुरानी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस कि गिरफ्त में चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बैठे शेर सिंह,मेहताब एवं मोनू, कन्हैया और हरिशंकर जहर खुरानी गिरोह के सदस्य है. एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि इन बदमाशों ने गत 17.दिसंबर को सिरसा कट के पास से जहर खुरानी कर ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था जिसके बाद से इन्हे कासना कोतवाली पुलिस तलाश कर रही थी. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह चालकों को धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देते थे और उनके बेहोश होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कासना कोतवाली क्षेत्र में सात जुलाई को ट्रैक्टर ड्राइवर सनी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था, जिसके बाद में उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर लिया था। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ कानपुर देहात और औरैया के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली पर लिखे नंबर या फिर रास्ते से गुजरने के दौरान चालक का मोबाइल नंबर पूछ लेते थे। इसके कुछ दिन बाद आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक को कॉल करते थे। ट्रांसफर होने का हवाला देकर सामान दूसरी जगह ले जाने की बात कहकर चालक को बुलाते थे। रास्ते में किसी बहाने कोल्ड ड्रिंक आदि पीने के लिए रुकते थे। उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर चालक को पिला देते थे। चालक के बेहोश हो जाने पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ कानपुर देहात और औरैया के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, ई-रिक्शा के परखचे उडे, गर्भवती महिला समेत, तीन की मौत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: झगड़े में एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या करने के मामले में थाना सेक्टर -17 की पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी, मौत, पुलिस को मिले सुसाइड नोट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x