Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से सड़क किनारे खड़े गाड़ियों के यातायात पुलिस नई काटे चालान।

अजीत सिन्हा रिपोर्ट
फरीदाबाद: यातायात पुलिस ने शहर में अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत बल्लभगढ़ में अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हटवाकर सड़क व मार्केट एरिया का रास्ता खुलवाया गया। इस अभियान के दौरान 15 वाहनों के चालान काटे गए वहीं 130 गाड़ियों को हिदायत देकर दोबारा इस प्रकार गाड़ी न खड़ी करने की हिदायत दी गई।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहनों की अवैध पार्किंग के चलते शहर में ट्रैफिक जाम की बहुत बड़ी समस्या पैदा हो जाती है। आमजन मार्केट में सामान खरीदने के लिए जाते हैं तो वह किसी भी जगह अपनी गाड़ी को खड़ा करके काफी समय तक वहां से गायब रहते हैं। इसके पश्चात वहां से गुजरने वाली अन्य गाड़ियों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है जिसकी वजह से ट्रैफिक रेंग रेंग कर चलने लगता है जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ट्रैफिक की इस समस्या को देखते हुए आज बल्लभगढ़ में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात निरीक्षक जगजीत एवं स्थानीय पुलिस द्वारा वहां पर अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान काटे गए वहीं पर नागरिकों को अवैध पार्किंग व सड़क पर गाड़ी खड़ी ना करने के बारे में जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को हिदायत देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी और यदि कोई गलत स्थान पर गाड़ी खड़ी करके ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न करेगा उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उसका चालान काटकर उसको आर्थिक रूप से दंडित किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: पार्षद वीरेंद्र की मां प्रेमवती की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे , कृष्ण पाल, राजेश नागर, रमेश बिधूड़ी, मेयर, धनेश सहित हजारों लोग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कला और हुनर के संगम ‘एलीमेंट्स कलमायका-2018’ का रंगारंग आगाज, पहले दिन रहा विद्यार्थियों की ‘सृजनात्मकता’ के नाम

Ajit Sinha

पंचकूला:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 : हरियाणा पुलिस द्वारा किया गया योग शिविर का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x