Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव राजनीतिक

गुड़गांव के निगम चुनाव जीतने के लिए लड़ेगी आम आदमी पार्टी -राज्यसभा सांसद, सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आम आदमी पार्टी हरियाणा के स-प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला गुड़गांव के आम आदमी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। आगामी गुड़गांव निगम चुनाव को लेकर हर वार्ड में उम्मीदवार तलाशने की प्रतिक्रिया शुरू हो गई है।  सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि इस बार आम आदमी पार्टी सभी चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू पर लड़ेगी। उन्होंने बताया की ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के लिए 21-21 लोगों की कमेटी का गठन किया जाएगा जिन की जिम्मेवारी होगी हर वार्ड मैं अच्छे उम्मीदवार तलाश करना।  आम आदमी पार्टी सबसे पहले अपने मौजूदा कार्यकर्ताओं को मौका देगी।  जिस वार्ड में कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है वहीं पर सामाजिक लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी के चिन्ह पर लगाया जाएगा। 

सुशील गुप्ता ने कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ लोगों का बहुत रुझान है और सभी सर्वे दर्शा रहे हैं की आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाएगी।  इसका प्रभाव हरियाणा के क्षेत्र में भी जरूर पड़ेगा और पंजाब चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी मैं जुड़ने की होल्ड लग जाएगी। राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा दिल्ली के तर्ज पर हरियाणा में भी पार्टी का विस्तार करने के लिए अब मेंबरशिप ड्राइव शुरू करी जा रही है।  हमारी कोशिश है के हरियाणा में 5 लाख लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ें।  यह मेंबरशिप ड्राइव बूत   सथर पर की जाएगी।  कार्यकर्ताओं को मेंबरशिप ड्राइव बुकलेट और ऐप दिया जाएगा जिसके जरिए नए लोगों को पार्टी में शामिल करेंगे।  यह मेंबरशिप ड्राइव 1 महीने के लिए चलेगी। जिला अध्यक्ष मुकेश डागर कोच बादशाहपुर अध्यक्ष डॉ सारिका वर्मा गुड़गांव अध्यक्ष महावीर वर्मा और सोना अध्यक्ष राम गौतम ने इस मेंबरशिप ड्राइव को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है।  ग्रामीण और शहरी कमेटी भी जल्दी बनाई जाएगी।  विधानसभा और जिला स्तर पर 21 लोगों की टीम बन चुकी है और अब कोशिश रहेगी की वार्ड स्तर पर भी 21 लोगों की टीम तैयार हो।  सुशीला कटारिया, धीरज यादव, कुछश्वेश्वर ,भगत, प्रमोद कटारिया, राम अदलखा ,मीनू सिंह, नितिन कुमार, गरीब प्रधान पूनम कश्यप, सोमवीर, अखिल, सचदेव, अशोक वर्मा और अन्य कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। सुशील गुप्ता  ने बताया ग्राम सेवक पूरे हरियाणा के गांव स्तर पर बन रहे हैं। उन्होंने कहा हरियाणा के लोग बीजेपी- जेजेपी से परेशान होकर आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।  आने वाले समय में आम आदमी पार्टी को दिल्ली जैसा काम गुड़गांव में भी करके दिखाना है।  बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य जलभराव और कूड़ा यह सब गुड़गांव के बहुत बड़े मुद्दे हैं जिन पर बीजेपी सरकार ने पिछले 7 साल में कोई काम नहीं किया। 

Related posts

हरियाणा: सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने नकली खाद बनाने वाली कम्पनी का किया भंडाफोड़, भारी तादाद में नकली खाद बरामद।

Ajit Sinha

DHBVN द्वारा 31 मार्च, 2022 तक के जारी किए गए सभी सेल्ज परिपत्रों और निर्देशों के सारांश का चंडीगढ़ में विमोचन किया।

Ajit Sinha

तनाव के कारण आत्महत्या: एनटीपीसी के परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता डीजीएम का शव तालाब नुमा कूलिंग टावर से मिला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x