Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; लिफ्ट लेने के बहानें सूरजकुंड रोड पर गाडी रुकवा कर,गाड़ी वालों को लूटनें वाली एक महिला सहित 4 लोग दबोचें गए, डीसीपी आस्था मोदी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने आज एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो लिफ्ट लेने के बहाने एक महिला आने -जाने वाली गाडी को रुकवाती हैं और उसके तीन साथी उस गाडी वाले को पिस्टल दिखा कर लूट लेते हैं। पुलिस की मानें तो इस प्रकरण में एक महिला सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं और पकडे गए सभी बदमाश दिल्ली के  संगम विहार की दीपक पंडित गिरोह से तालुक रखतें हैं। इनके कब्जें से पुलिस ने दो पिस्तौल ,7 कारतूस व एक बटन दार चाकू बरामद किए हैं। यह जानकारी एनआईटी डीसीपी आस्था मोदी ने अपने कार्यलय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए।

   एनआईटी डीसीपी आस्था मोदी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहां कि सूरजकुंड थाने के एसएचओ पंकज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी,कि एक महिला हैं जोकि सूरजकुंड रोड के किनारे खड़ी होकर आने -जाने वालीं गाड़ियों को इशारा करके रुकवाती  हैं और जैसे ही वह गाडी उसके पास आ कर रूकती हैं के तुरंत बाद पीछे की  तरफ से एक गाडी और आ जाती  हैं और उस गाडी वालों को पिस्टल दिखा कर लूट लेते हैं। उनका कहना हैं कि एसएचओ पंकज कुमार ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कर्मियों की दो अलग -अलग टीमें गठित की एक सिविल में और दूसरी टीम यूनिफार्म थी। उनका कहना हैं कि सिविल में सहायक उप निरीक्षक बह्रम प्रकाश अपनी आई 20 कार में सवार होकर उस रास्तें से गुजर रहे थे वहां पर पहले से खड़ी एक महिला ने उन्हें गाडी रोकनें का इशारा किया तो ब्रह्म प्रकाश ने अपनी गाडी को रोक दिया और वह महिला उनके पास आई और लिफ्ट मांगने लगी के दौरान पीछे की तरफ से एक गाड़ी और आई, उसमें कुल तीन लोग थे ने ब्रह्म प्रकाश के कनपटी में पिस्टल लगा कर ,उसे  जान से मारनें की धमकी देते हुए लुटनें ने की कोशिश की। इसके बाद पहलें से  वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों ने इन चारों को चारो तरफ से घेर लिया और सभी को दबोच कर थाने ले आई। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान उन लोगों ने  अपना नाम  आशीष उर्फ़ अन्नू , आशु उर्फ़ विशाल, विशाल उर्फ़ पोल निवासी दिल्ली के जे. जे. कालोनी बताया हैं और सभी के सभी  लोग दिल्ली, संगम विहार के  दीपक पंडित गिरोह से तालुक रखतें हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए चारों बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल व एक बटनदार चाकू बरामद किए गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद, नीमका जेल का वार्डन बंद मकानों में चोरी की वारदातों को देता अंजाम,गुरुग्राम पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शिरकत की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्हाट्सएप पर लड़की के आइकन फोटो लगा कर अश्लील फोटो शेयर करने वाला आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x