Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ने जेल के एक सिपाही को एक लाख की रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट, जेल अधीक्षक समेत 4 पर केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार के राज्य चौकसी ब्यूरो ने जेल में बंद एक व्यक्ति को उत्पीडऩ से बचाने की एवज में एक लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए जेल के एक सिपाही को अरेस्ट किया है। इस मामले में ब्यूरो ने जेल अधीक्षक के अलावा तीन अन्य सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ जिला के गांव ढाणी सधाकी निवासी हंसराज ने राज्य चौकसी ब्यूरो को शिकायत की थी कि नसीबपुर जेल का मुख्य सिपाही राजन ने कहा कि जेल में बंद उसके भाई को वह जेल में होने वाले उत्पीड़न से छुटकारा दिला देगा जिसकी एवज में उसने एक लाख रूपए की रिश्वत की मांग की।

शिकायत मिलते ही राज्य चौकसी ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने आरोपी राजन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए चौकसी ब्यूरो ने जेल अधीक्षक कुलदीप हुड्डा, मुख्य सिपाही विवेक व राजन तथा सिपाही गजे सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रवक्ता ने एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जिला के कस्बा बराड़ा में डिपो लाइसेंस देने की एवज में रिश्वत लेने के आरोप में राज्य चौकसी ब्यूरो ने एक लेबर कांट्रेक्टर व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि बराड़ा की रेलवे कालोनी निवासी प्रवीण कुमार पुत्र हरी राम ने राज्य चौकसी ब्यूरो को शिकायत की थी कि लेबर कांट्रेक्टर अनीश कुमार व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार दुबे ने डिपो लाइसेंस देने की एवज में 20 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए चौकसी ब्यूरो ने प्रवीण कुमार से उक्त राशि लेते हुए लेबर कांट्रेक्टर अनीश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया जबकि बाद में इसी मामले में आगे कार्रवाई करके खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार दुबे को भी गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो द्वारा इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

गोविंदपुरी इलाके में सब्जी व्यापारी की पत्नी और बेटे की घर में लूटपाट के बाद चाकू गोदकर सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का आज दुर्गा बिल्डर और इसके आस पास में बने अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर, किया धवस्त।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:नए तीन नए कानून को लागू करने,हिंसक अपराध नियंत्रण तथा नशा मुक्त अभियान पर बैठक आयोजित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x