Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जुनैद की हत्या सब्जी काटने वाले चाकू से की गई थी यह खुलासा पांचवा मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद किया गया। एसएसपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

 फरीदाबाद  : जुनैद की बीते 22 जून की रात को नई दिल्ली से मथुरा जाने वाली ईएमयू ट्रेन में सब्जी काटनें वाली चाकू से हत्या की गई थी और इस झगड़े में उसका दो भाई भी जख्मी हो गए थे । यह खुलासा राजकीय रेलवे पुलिस अधीक्षक कमलदीप ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहें। सूत्रों के मुताबिक इस झगड़े में चाकू चलाना  उसकी मजबूरी थी। क्यों सीट पर बैठनें को लेकर एक 55 वर्षीय शख्स को तीनों भाई मिलकर बेहरमी से पीट रहे थे और पांचवा मुख्य आरोपी नरेश हो रहे झगड़े में बीच बचाव करने की कोशिश की थी पर वह लोग उससे उल्टा उलझ पड़े। राजकीय रेलवे पुलिस ने आज मुख्य आरोपी को अदालत में पेश  किया गया जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। 

पुलिस अधीक्षक कमलदीप ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करतें हुए कहां कि जुनैद हत्याकांड के पांचवा मुख्य आरोपी नरेश को महाराष्ट के धुले से गिरफ्तार किया गया हैं और हवाई जहाज से दिल्ली के रास्तें देर रात फरीदाबाद लाया गया हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए आरोपी की उम्र तक़रीबन 30 साल हैं और यह मुख्य आरोपी सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिल्ली के एक निजी कंपनी में करता  था और इस आरोपी शख्स पर दो लाख रूपए का पुलिस की तरफ से ईनाम रखा गया था और उसनें अपना कत्ल करने का गुनाह कबूल कर लिया हैं। उनका कहना हैं कि मुख्य आरोपी ने घटना वाले दिन अपने घर लौटतें वक़्त में घर में सब्जी काटने के लिए एक चाकू दिल्ली से खरीदनें के बाद नई दिल्ली से मथुरा जानें वाली ट्रैन में चढ़ा था।

          सूत्र बतातें हैं कि वहां पर उसनें देखा कि एक बुजुर्ग से सीट पर बैठनें को लेकर झगड़ा हो रहा था और इसके थोड़ी देर के बाद उसनें  देखा कि जुनैद और उसके दोनों भाई मिलकर उस बुजुर्ग को बेहरमी से ट्रैन पीट रहे हैं के बाद उसने इस झगड़ें में बीच बचाव करने की  पूरी कोशिश की पर वह लोग उल्टा उसी के गले पड़ गए और वह लोग उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी के बाद उन लोगों ने फोन करके और लोगों को वहां पर बुला लिया जिससे झगड़ा और बढ़ गया तथा मजबूरन सब्जी वाली चाकू को अपने बचाव में निकाल कर चलाना पड़ा जिसमें जुनैद की मौत हो गई और उसके दोनों भाई घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नरेश को आज अदालत में पेश करने के बाद दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं इस रिमांड के दौरान पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू को बरामद करेगीं।

Related posts

हरियाणा: लव जिहाद के मामलों पर नियंत्रण करने हेतु सख्त कानून, प्रारूप तैयार करने हेतु समिति का गठन किया जाएगा- विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 11 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 15 अगस्त तक बंद रहेंगे क्रेच व आंगनवाडी केंद्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x