Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: 65 लाख रुपये की हेरोइन, चरस सहित चार अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद और जींद जिले से दो अलग-अलग मामलों में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में चार लोगों को अरेस्ट करते हुए उनके कब्जे से 65 लाख रुपये की 400 ग्राम हेरोइन और 3 किलो चरस बरामद की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एंटी नारकोटिक्स सेल की एक टीम ने फतेहाबाद में एक कार से तीन लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 35 लाख रुपये की 400 ग्राम हेरोइन बरामद की।

अरेस्ट आरोपियों की पहचान अकबर उर्फ गोलू, ध्रूव कुमार और रविंदर उर्फ रवि के रूप में हुई है। एक अन्य घटना में, एक गुप्त सूचना पर, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के मूल निवासी तुला राम को जींद जिले से अरेस्ट कर उसके कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 3 किलो चरस जब्त की गई। जब्त खेप की आपूर्ति नरवाना, जींद और कैथल एरिया में की जानी थी। अरेस्ट आरोपी कुख्यात चरस तस्कर है जो कुछ समय पहले चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से जमानत पर छूट कर आया है। आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामले पहले से अदालत में विचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

हरियाणा संस्कृत अकादमी ने वर्ष 2017 और वर्ष 2018 के लिए संस्कृत के साहित्यकारों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है।

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने जिला स्तर पर 11 सदस्यीय ‘स्पेशल काऊ टास्क फोर्स’ गठित करने के निर्देश दिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अकॉर्ड हॉस्पिटल की नर्स कविता द्वारा आत्महत्या के मामले में आरोपित नर्सिंग आशीष अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x