Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

संजय कॉलोनी में मकान पर कब्ज़ा करने के मामले में आदित्य उर्फ़ कातिया सहित 3 भाइयों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:संजय कॉलोनी, बल्लभगढ़ में जबरन मकान पर कब्ज़ा करने के सनसनीखेज मामले में सेक्टर -58 थाना पुलिस ने तीन भाइयों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए 3 आरोपितों में एक आदित्य उर्फ़ कातिया, दिनेश, नरेश का नाम शामिल हैं। ये तीनों आरोपितों गांव मच्छगर, फरीदाबाद के वाले हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गांव हरफला के त्रिलोक चंद, जो वर्तमान में संजय कॉलोनी बल्लबगढ़ में रहते हैं। इनके मकान के पास ही आरोपित आदित्य उर्फ कातिया कंस्ट्रक्शन का काम करता है। कातिया मकान को हड़पने की नियत से शिकायतकर्ता को कई बार परेशान कर चुका है। आरोपित का कहना है कि मकान के स्थान पर उसका शोरूम रहेगा।आरोपित ने शिकायतकर्ता को मकान बेचकर खाली करने का दबाव बनाता है। शिकायतकर्ता द्वारा मकान बेचने को मना करने पर आरोपित आदित्य ने अपने 3 भाई और 25-30 साथियों के साथ 3 दिसंबर को रात 11-12 बजे लाठी डंडा और पिस्टल के साथ शिकायतकर्ता के घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए और आरोपित कातिया ने त्रिलोकचंद से 18 हजार रुपए और आरोपित नरेश ने पिस्टल की नोक पर टेकचन्द से साढ़े तेरह हजार रुपए छीन लिए थे। मामले की सूचना थाना सेक्टर-58 की पुलिस टीम को मिली तो पुलिस ने तुरंत मौके से आरोपित आदित्य उर्फ कातिया, दिनेश और रविन्द्र को संजय कॉलोनी से अरेस्ट कर लिया। उनका कहना हैं कि पुलिस ने आरोपित आदित्य उर्फ कातिया की आपराधिक रिकार्ड थाना सदर बल्लभगढ़ से निकाली तो आरोपित के विरूद्ध हत्या,लूट और अवैध हथियार रखने के 10 मुकदमे दर्ज है।अरेस्ट आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड पर पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी की मदद से पुलिस ने आरोपित आदित्य उर्फ कातिया से 7 हजार रुपए और मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपित ने 11 हजार रुपए अपने साथियों के साथ खर्च कर दिए। डिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। इस मामले में फरार आरोपितों को अरेस्ट करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद: सफल पुलिसिंग के लिए साधन महत्वपूर्ण नहीं, साधना और साध्य महत्वपूर्ण है-पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल ने 324 शस्त्र लाइसेंस किए रद्द, 128 शस्त्र लाइसेंस धार किए सस्पेंड

Ajit Sinha

बॉयफ्रेंड सचिन ने दी थी कांग्रेसी कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x