Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के तृतीय परिचय सम्मलेन मे बतौर मुख्यातिथि पहुँचे- पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट द्वारा आज नीलम – बाटा रोड पर स्थित वैश्य भवन मे अपने तृतीय परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज के पढ़े लिखे युवा और युवतियों के लिए वैवाहिक रिश्तों का मिलन करवाना है। आपको यहां बता दें संस्था का गठन वर्ष 2019 मे केदारनाथ अग्रवाल द्वारा किया गया और तब से लेकर अब तक संस्था द्वारा हजारों गरीब और विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करना, जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें और स्कूल की जरूरी चीजें उपलब्ध करवाना, स्वास्थ्य जांच ओर रक्तदान शिविर लगवाने जैसे अनेकों कार्य समाज हित मे निशुल्क सेवा भाव से किए जा रहे हैं।

आज संस्था के तृतीय परिचय सम्मेलन कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की । इस मौके पर विपुल गोयल ने संस्था के फाउंडर चैयरमेन केदार नाथ अग्रवाल को संस्था द्वारा किए जा रहे नेक कार्यो के लिए बधाई दी। विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आज परिवार छोटे हो गए है और काम् में भागदौड़ की वजह और समय के अभाव के कारण से कोई रिश्तों को जोड़ने के लिए बिचोलिया नही बनता, ऐसे में इस तरह संस्था द्वारा रिश्ते तय् करवाना एक उचित और सराहनीय पहल है ओर परिणाम सामने हैं की मात्र 2 वर्षो के छोटे से कार्यकाल मे संस्था द्वारा 70 से अधिक विवाह संपन्न करवाए हैं और खबर लिखे जाने तक 165 से अधिक रेजिस्ट्रेशन आज के कार्यक्रम में हो चुके थे। इसके अलावा विपुल गोयल ने संस्था द्वारा किए जा रहे अन्य समाज सेवा के कार्यो की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था से जुड़े हुए सभी लोगों की मेहनत को देख ट्रस्ट का आने वाला भविष्य बहुत उज्ज्वल लग रहा हैं। इससे पहले कार्यक्रम में पहूँच विपुल गोयल ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित किया और संस्था के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की पुस्तिका मुख्यतिथि को भेंट स्वरूप दी। विपुल गोयल ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी डोज समय रहते लगवाए क्योंकि कोरोना दोबारा से दस्तक दे रहा है, मास्क का इस्तेमाल खुद भी करें और परिवार के सदस्यों को जागरूक करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय भी जरूर दे । इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज बंसल, वाइस प्रेजिडेंट अजय बंसल, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन गर्ग, नीता अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, राजकुमार गुप्ता, तेजपाल गर्ग, नीरा गोयल, वीरेंद्र गौड़, व अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

पलवल /फरीदाबाद में बाइक चला रहे हिस्ट्रीशीटर को उसी के पीछे बाईक पर बैठे युवक ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड को भीषण गर्मी में और ज्यादा पानी मिले, यूआईसी के चैयरमेन संजय सूद ने एफएमडीए को लिखा पत्र,जेई की बहाली की गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने पांच थानों के एसएचओ और एक सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x