Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली: प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान समेत सभी प्रशिक्षण संस्थान दोबारा कल से बंद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान समेत सभी प्रशिक्षण संस्थान आदि दोबारा से कल से बंद करने का निर्णय लिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार प्रदूषण स्तर की क्लोज मॉनिटरिंग कर रही है। सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक / कोचिंग संस्थान, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान, अन्य प्रशिक्षण संस्थान, पुस्तकालय (सिवाय जहां परीक्षा आयोजित की जा रही है को छोड़कर)  बंद कर दिया जाएगा । धूल प्रदूषण-वाहन प्रदूषण को लेकर सरकार दो महीने से अभियान चला रही है। दिल्ली के अंदर निर्माण- डिमोलिशन कार्य बंद हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक भी बंद है। लोगों से अपील है कि निजी वाहनों को छोड़कर ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक वाहनों से सफर करें।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय ने आज प्रेस को संबोधित किया। श्री  गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर काफी लंबे समय से स्कूल बंद थे। ऐसी संभावना दिख रह थी कि प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा। उसको देखते हुए ही स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया था। लेकिन जो हालत दिख रहे हैं उसमें प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। सरकार इसको लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। ऐसे में आज सरकार ने स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान समेत सभी प्रशिक्षण संस्थान आदि दोबारा से बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एक्शन प्लान पर लगातार काम हो रहा है। धूल प्रदूषण, वाहन प्रदूषण को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। पिछले 2 महीने से हम लोग एंटी डस्ट अभियान चला रहे हैं। एयर क्वालिटी कमीशन की तरफ से नया आदेश नहीं आया है। हालांकि दिल्ली के अंदर पहले ही निर्माण और डिमोलिशन कार्य बंद है। दिल्ली के अंदर बाहर से जो ट्रक आते हैं, वह भी बंद है। दिल्ली सरकार को कोई निर्देश आता है तो उसको भी हम लागू करेंगे। गोपाल राय ने कहा कि सरकारी दफ्तरों के लिए विशेष बस की सुविधा शुरू की हुई है। जिससे की लोग निजी गाड़ियां ना निकालें। मेट्रो-बसों की जितनी क्षमता है उतनी बढ़ाई जा चुकी है। लोगों से अपील है कि निजी वाहनों को छोड़कर ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक वाहनों से सफर करें। कोरोना के दौरान बस-मेट्रो में खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं थी। अभी खड़े होकर भी सफर करने की अनुमति है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन से ज्यादा सफर करें। हमारी कोशिश है कि हम अपने हिस्से का प्रदूषण कम करें। ऑड-ईवन को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 9 और 10 दिसंबर-2020 को पश्चिम बंगाल के प्रवास पर रहेंगे।

Ajit Sinha

एकनाथ शिंदे आज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस नए उप मुख्यमंत्री बने।

Ajit Sinha

लॉकडाउन: 3 बच्चों के पिता हैं ‘पोपटलाल’, ऐसी है तारक मेहता के स्टार्स की फैमिली की तस्बीरें देखिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x