Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित शादी समारोह में बर्तन साफ़ करने वाले एक वेटर की चम्मच घोंप कर हत्या कर दी-केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में बीती रात बर्तन साफ़ करने वाले एक वेटर की चम्मच घोंप कर अज्ञात शख्स ने हत्या कर दी। इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वेटर के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। इस मामले में ओल्ड फरीदाबाद थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। आज मृतक राम प्रसाद का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस बताते हैं कि बुधवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में एक वेटर की हत्या कर दी गई हैं। इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच गई। और हुई इस वारदात की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला की मरने वाले शख्स का नाम राम प्रसाद हैं, उसकी उम्र लगभग 65 साल हैं, वह अपने ठेकेदार सिद्धार्थ के साथ आदर्श नगर में रहता था, वह अविवाहित हैं, उसके माता -पिता भी नहीं हैं। वह वेटर का काम करता था। बुधवार की रात ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एक शादी समारोह था उसमें वह बर्तन साफ़ करने का काम कर रहा था, उसकी किसी अज्ञात शख्स ने एक चम्मच घोंप कर हत्या कर दी । पुलिस की माने तो हत्या आरोपित की अभी पहचान नहीं हो पाई हैं, जांच पड़ताल के बाद मृतक राम प्रसाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं। आज उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। और अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और अब पुलिस इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

लव सेक्स और धोखा के बाद कलयुग के पिता ने अपने मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने किसी तरह से बचाई अपनी जांच

Ajit Sinha

फरीदाबाद :स्वर्गीय भुवनेश ढींगरा के जयंती को प्रेणना दिवस के रूप मानते हैं,छोटे भाई योगेश,जांच शिविर में पहुंचे शहर के दिग्गज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से आगह करेंगे कि अन्य प्रदेशों की तरह फिल्म पदमावती पर हरियाणा में भी प्रतिबंध लगाया जाए, अम्मू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x