Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: नीरज बवाना गैंग के तीन सदस्य अवैध हथियारों की खेपों व बुलेट प्रूफ वाहन सहित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने कुख्यात नीरज बवाना गैंग के तीन सदस्यों को करनाल जिले से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक बुलेट प्रूफ वाहन के साथ-साथ अवैध हथियारों व कारतूसों की खेप बरामद की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान गांव बल्ला और असंध के बीच क्षेत्र में गिरोह के सदस्यों की आने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकाबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी लेने पर इनके कब्जे से एक बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो वाहन, दो अवैध पिस्तौल, दो मैगजीन और 66 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी ये हथियार और कारतूस उत्तर प्रदेश से लाए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाहरी (सोनीपत) के अमित, मॉडल टाउन (पानीपत) के अरविंद और रामराय (जींद) के अमन कुमार के रूप में की गई है, जिन्हें पुलिस टीम ने करनाल के महाराणा प्रताप चैक के पास से गिरफ्तार किया।प्राथमिक जांच खुलासा हुआ कि आरोपी अरविंद का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली में आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी की गई। असंध थाने में संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नितिन अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव 29 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: केन्द्रीय मंत्री नितिन व सीएम ने आज 1407 करोड़ रूपए की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Ajit Sinha

फरीदाबाद : निगम को दिखाया ठेंगा: राजीव गांधी चौक स्थित डियूरेवल में जिन अवैध निर्माणों को निगम ने तोड़े थे,निर्माण धड़ल्ले से जारी,बेच रहे हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x