Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ओएलएक्स साइट पर फर्जी रजिस्टर्ड कंपनी बनाकर लोगों को ठगने वाले 3 ठगों को क्राइम ब्रांच, सेक्टर-30 ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद- क्राइम ब्रांच, सेक्टर-30 की टीम ने आज ओएलएक्स पर फर्जी रजिस्टर्ड कंपनी साइट बनाकर आम जनों से ठगी करने वाले 3 आरोपितों को हरियाणा के अलग- अलग स्थान से अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों से पुलिस ने कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए है। पकड़े गए आरोपितों के नाम  मनदीप उर्फ संदीप गांव गोकलपुर ,भिवानी, नरेश, निवासी उत्तम नगर, भिवानी और मनोज गांव बलियाना रोहतक के रहने वाले है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपितों ने गत 7 नवम्बर को फरीदाबाद के रहने वाले भुपेन्द्र सिंह के साथ ओएलएक्स पर फर्जी रजिस्टर्ड कंपनी साइट से उसकी गाड़ी को मुंबई उसके बेटे के पास भेजने के नाम पर 20,000 रुपए ठग लिए थे। जिसका मुकदमा थाना सेक्टर-7 में दर्ज किया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपित मनदीप उर्फ संदीप को भिवानी से, आरोपित नरेश को हिसार से तथा मनोज को गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया है। उनका कहना हैं कि आरोपितों ने पैसे लेने के बाद गाडी शिकायतकर्ता के पास नहीं पहुंची तो शिकायतकर्ता  ने आरोपितों  से संपर्क किया जिस पर आरोपितों  ने गाड़ी को किसी और जगह भेजने बारे झूठ बोल दिया और ₹ 30000 की डिमांड रखी। इससे परेशान होकर भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी जिस पर आरोपितों  के खिलाफ थाना सेक्टर- 7 में मुकदमा  दर्ज कर आरोपितों को तलाश कर क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम ने अरेस्ट  कर लिया है। आरोपितों  के कब्जे से तीन मोबाइल फोन व शिकायतकर्ता  द्वारा भेजी गई गाड़ी आई 20 को बरामद कर लिया  है। आज तीनों आरोपितों  को अदालत में पेश   कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

एंटी नारकोटिक्स सेल के एक एएसआई और दो हेड कांस्टेबल पर एक लाख रुपए रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप, एक लाख रुपए बरामद।

Ajit Sinha

परिवहन प्राधिकरण कर्मियों से मिलीभगत से फर्जी कागजात तैयार कर बेचते थे चोरी के वाहन, 3 अरेस्ट, 14 लग्जरी कारें बरामद 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसआर एस इंटरनेशनल ने मनाया वार्षिक खेल उत्सव 3.0

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x