Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

नई दिल्ली: कांग्रेस करेगी ‘महंगाई हटाओ रैली’ का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: के.सी. वेणुगोपाल, महासचिव (संगठन), अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा जारी वक्तव्य:‘मोदी और महंगाई’ लोगों के जीवन के लिए अभिशाप बन गए हैं। महंगाई और कीमतों में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि ने देश में हर व्यक्ति की कमाई को निगल कर हर परिवार की आय और बजट को बिगाड़ कर रख दिया है।देश के नागरिक भाजपा सरकार द्वारा जनित महंगाई और मूल्य वृद्धि के कारण असहनीय पीड़ा और वेदना सहने को मजबूर हैं। हर परिवार का बजट रौंद दिया गया है, यहां तक कि न्यूनतम पोषण भी लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है। यहां तक कि प्रतिदिन रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री एवं उपयोग की अन्य वस्तुएं खरीदना भी मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार ने देश के नागरिकों की इस अभूतपूर्व पीड़ा और वेदना के प्रति अपनी आंखें मूंद ली हैं। मोदी सरकार द्वारा लोगों को कोई भी राहत दिए जाने की बजाय मीडिया के एक वर्ग की मदद लेकर जनता के इन महत्वपूर्ण मुद्दों से धार्मिक, विभाजनकारी बहस एवं बयानों द्वारा लगातार भटकाने की कोशिश की जा रही है।

भारत की जनता को सबसे अधिक प्रभावित करने वाली वास्तविक समस्या इस समय पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की महंगी कीमतें हैं, जिसकी वजह से सभी खाद्य पदार्थ एवं उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। हर परिवार खाने के तेल, दालों और खाद्य पदार्थों की असहनीय महंगाई के प्रभावित है। शायद यह इतिहास में पहली दफा है कि टमाटर की कीमत पेट्रोल और डीजल की कीमतों को भी मात दे रही हैं। निर्माण सामग्री, जैसे सीमेंट, लोहा, और स्टील के दामों में लगभग 40 प्रतिशत से 50प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। सब कुछ धीरे-धीरे आम लोगों की पहुंच से बाहर होता चला जा रहा है। मोदी सरकार या तो लोगों के कष्ट व पीड़ा से अनभिज्ञ बनी हुई है या उनका परिहास बनाती है।कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी एवं हमारे नेता, राहुल गांधी के आह्वान पर , कांग्रेस पार्टी इस विषय पर अपना विरोध जता रही है और लोगों की इस पीड़ा को पूरे देश में उठा रही है। और, हम इन मुद्दों को संसद के अंदर व बाहर उठाते रहेंगे।कांग्रेस अध्यक्षा और पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि ‘महंगाई और मूल्य वृद्धि’ पर पूरे देश का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 12 दिसंबर, 2021 को दिल्ली में एक व्यापक ‘‘महंगाई हटाओ रैली’’ का आयोजन किया जाएगा। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्षा,श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा। इस रैली के माध्यम से मोदी सरकार चेतावनी दी जाएगी कि वो देश के लोगों की लूट को बंद करें और अप्रत्याशित रूप से बढ़ाई गई कीमतों को वापस लें। हम अपना संघर्ष तब तक जारी रखेंगे, जब तक मोदी सरकार हमारी बातों को मान न ले।
 

Related posts

संसद के शीतकालीन सत्र में कच्ची कालोनियों को पक्का करने का बिल न लाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय पर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए बैठक आयोजित की गई।

Ajit Sinha

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पांच अन्य वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता पर्यवेक्षक (observers) नियुक्त -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x