Athrav – Online News Portal
अपराध स्वास्थ्य हरियाणा

चंडीगढ़: 324 एमटीपी किट बरामदगी मामले में किट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपित दिल्ली से अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने 222 एमटीपी किट बरामदगी मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपित से पुछताछ दौरान किट सप्लाई करने वाले आरोपित  को दिल्ली में रेड कर अरेस्ट  करने में कामयाबी हासिल की है। उसके कब्जे से 102 अन्य एमटीपी किट भी बरामद हुई है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि गत 23 नवंबर को हाउसिंग बोर्ड कालोनी जींद हाल कैथल निवासी मोहित को सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग की टीम द्वारा ढांड,कैथल के पंचमुखी चैक से एमटीपी किट के साथ पकड़ा गया था। टीम ने जब डिस्ट्रिक्ट पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ.गौरव पुनिया को बुलाकर आरोपित मोहित के बैग की तलाशी ली तो 222 एमटीपी किट बरामद हुई थी। पूछताछ दौरान आरोपित मोहित उक्त कीटो बारे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका था। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच करते हुए आरोपित मोहित का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान आरोपित से की गई पुछताछ के दौरान एमटीपी किट सप्लाई करने वाले आरोपित कर्ण सिंह निवासी मंढोली दिल्ली को दिल्ली से अरेस्ट किया गया। आरोपित के कब्जे से 102 अन्य एमटीपी किट बरामद की गई  है। दोनो आरोपित को अदालत में पेश किए जाएगें, जिनसे पुलिस द्वारा व्यापक पूछताछ की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डिपो होल्डर राशन का वितरण समय पर करें , अन्यथा होगी कार्रवाई : राजेश नागर

Ajit Sinha

बुजुर्ग दंपत्ति से बोले गृह मंत्री “अनिल विज जब तक बैठा है तुम्हें रोने की जरूरत नहीं, प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए लडूंगा”

Ajit Sinha

मोबाइल फोन लूटकर भाग रहा स्नैचर पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक दर्जन मामलों वांछित था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x