Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच -30 ने मिंटों में गुलेल से गाड़ियों के शीशे को तोड़ कर कीमती सामानों को चोरी करने वाले आरोपित को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने आज एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया हैं ये शख्स जिले के पॉश इलाकों में सड़कों के किनारे और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के शीशे को गुलेल मारकर तोड़ कर, उसमें रखें कीमती सामानों को मिनटों में उड़ाने का काम करता था। ये शख्स दिल्ली- एनसीआर में अब तक इस तरह के लगभग 200 वारदातों को अंजाम दे चुका हैं। पुलिस ने इस आरोपित के कब्जे से चार लाख रूपए नगद, एक लाइसेंसी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और जरूरी कागजात बरामद किए हैं। ये खुलासा आज डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने क्राइम ब्रांच -30 के कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए शातिर आरोपित का नाम इम्तियाज उर्फ़ अरमान हैं। ये बीते एक साल में दिल्ली – एनसीआर में गुलेल से गाड़ियों के शीशे को तोड़ कर लगभग 200 गाड़ियों के शीशे कर कीमती सामानों को चोरी का चुका हैं। उनका कहना हैं कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ये किसी दूसरे स्थान से मोटरसाइकिल चोरी करता है और फिर उसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी दूसरे स्थान से दूसरी चोरी की वारदात को अंजाम देता है। इस आरोपित ने कुछ दिन पूर्व ही नहरपार एरिया से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें से कीमती सामान चोरी किया था जिसमें एक लाइसेंसी पिस्टल भी शामिल था। इसके अलावा आरोपित अपने पास एक देशी कट्टा रखता था ताकि यदि वह पकड़ा जाए तो लोगों को डरा धमका कर वहां से फरार हो सके। आरोपित एक साल से लगभग 2 दर्जन वारदातों को अंजाम दे चूका है। आरोपित को  फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम पहले भी अरेस्ट कर चुकी है। आरोपित की आपराधिक हिस्ट्री भी बहुत लंबी है जिसमें आरोपित  वर्ष- 2016 में चोरी के 15 मुकदमों में जेल जा चुका है। उनका कहना हैं कि गत 20 नवंबर को बाईपास रोड सेक्टर- 31 से अरेस्ट कर लिया। आरोपित  को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें मामले में गहनता से पूछताछ करने पर आरोपित के कब्जे से 4 लाख रुपए नगद एक लाइसेंसी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस व अन्य जरूरी कागजात बरामद किए गए। आरोपित सट्टा खेलने का आदि है तथा पहले वह टैक्सी चलाने का कार्य करता था परंतु अब उसने वह कार्य भी छोड़ दिया और पैसे कमाने के लालच में उसने चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपित को फरीदाबाद के 16 मुकदमों में अरेस्ट किया गया था बाकी अन्य मुकदमों में पूछताछ के लिए आरोपित को अदालत में पेश कर फिर से पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़: बिजली विभाग में 169 अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

पलवल जिला के सोल्डा गांव में लगभग 9 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई 8 फार्म हाउस व 17 डीपीसी को किया गया ध्वस्त।

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे पंखा मेला का शुभारंभ व हरी झंडी दिखा मां पथवारी प्राचीन पंखा मेला को करेंगे रवाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x