Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने की खेल स्टेडियम का नाम उडऩ सिख सरदार मिल्खा सिंह के नाम पर रखने की घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को करनाल शहर के वार्ड 16 स्थित गप्पू वाला बाग स्थल पर, करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से करीब 4 एकड़ में बनाए गए मिनी खेल स्टेडियम को उडऩ सिख सरदार मिल्खा सिंह खेल मैदान का नाम देने की घोषणा की और कहा कि खेल मैदान के गेट पर उनकी एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने इसके साथ लगती करीब अढ़ाई एकड़ भूमि पर सामुदायिक केन्द्र व इसके प्रथम तल पर लाईब्रेरी बनाने की भी घोषणा की और कहा कि खेल मैदान के एक कोने पर योगाशैड बनाया जाएगा, जिसमें योग कक्षाएं लगेंगी। इसके अतिरिक्त यह भी घोषणा की कि करनाल से सटे कैलाश गांव में उपलब्ध 7 एकड़ जमीन पर, करीब 8 करोड़ रूपये की लागत से हॉकी का एस्ट्रोट्रफ मैदान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान के आस-पास गरीब व मध्यम वर्ग की घनी आबादी है, उनकी सुविधा के लिए इस वार्ड के पार्षद या मेयर जो भी मांग करेंगे, उसे भी पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में, के.एस.सी.एल. की ओर से करीब 8 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से तैयार मिनी खेल स्टेडियम, अटल पार्क का सौंदर्यीकरण, विभिन्न सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा फुटपाथों पर टेक्टाईल से निर्माण कार्य सहित, 4 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा अब खेलों का हब बन गया है, यहां खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनो ओलम्पिक खेलो में हमारे होनहार खिलाड़ियों ने मैडल जीत कर देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। इन खेलो में देशभर के खिलाड़ियों ने जितने मेडल जीते थे, उनमें 40 प्रतिशत हरियाणा के खिलाड़ियों के थे।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मिनी खेल स्टेडियम में बनाए गए वॉलीबॉल कोर्ट में खिलाड़ियों के अभ्यास मैच का शुभारम्भ किया, वॉलीबॉल पर ऑटोग्राफ दिया। इसी प्रकार हॉकी के मैदान में मौजूद हॉकी खिलाड़ियों से संवाद कर हॉकी पर आटोग्राफ दिया और हॉकी से एक गेंद खेलकर इस खेल का भी शुभारंभ किया। दोनों खेलों के खिलाड़ियों से उन्होंने संवाद कर उनसे परिचय लिया और खेल में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।करनाल के सांसद संजय भाटिया ने इस खुशगवार कार्यक्रम में इस क्षेत्र के नागरिकों को मिनी खेल स्टेडियम की बधाई दी और कहा कि बीते साठ-सत्तर साल में पिछली सरकारें जो नहीं कर सकी, वो सब मौजूदा सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी खेलें, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो।  कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। आज जिस मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम हो रहा है, कभी यहां गंदगी का आलम था और आज एक साफ-सुथरा वातावरण दिखाई दे रहा है। प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाना, भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। खेलो के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने एशियन गेम हो या ओलम्पिक हर जगह नाम कमाया है। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं, खिलाड़ियों को नौकरी, धन और शोहरत दी जाती है। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए प्रतिदिन की डाईट और ट्रैक सूट की राशि को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति का आज दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और सांसद का स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, उपायुक्त एवं केएससीएल के सीईओ निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने और बेचने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 देसी पिस्टल और 1 देसी डोगा बरामद

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने दो हथियार सप्लायरों को 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन सहित किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x